WhatsApp Icon

बिजली विभाग के जेई पर हमला करने वालों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: 33/11 के.वी विद्युत उपकेन्द्र बलिया जगदीश पुर पर तैनात अवर अभियन्ता विनायक यादव से मारपीट करने वालों के खिलाफ कई संगीन धाराओं में टाण्डा कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।


मुकदमा वादी अवर अभियंता विनायक यादव पुत्र अजय यादव ने बताया कि बुधवार शाम 5:20 पर जब वो अधिशाषी अभियन्ता विद्युत कार्यालय टाण्डा से सरकारी कार्य हेतु अपने उपकेन्द्र पर जा रहा था जैसी ही हाईडिल गेट रेलवे स्टेशन टाण्डा मेन रोड के निकट पहुँचा तो आकाश वर्मा पुत्र नरसिंह वर्मा, विकास वर्मा पुत्र नरसिंह वर्मा निवासी ग्राम प्यारेपुर पोस्ट बरौरा थाना कोतवाली टाण्डा अपने 3-4 साथियो के साथ मिलकर गाली-गलौज देते हुए मेरे ऊपर यह कहते हुए हमला कर दिये और कहा कि तुमने मेरे खिलाफ बिजली चोरी का मुकदमा क्यो लिखवाया और मुझे सभी लोग मिलकर मारने-पीटने लगे जिससे मुझे शरीर मे काफी चोटो आयी है। मार पीट के समय उपरोक्त लोगो ने मेरे पास मौजूद मीटिंग के कागजात फाड़ दिये। जाते-जाते उन लोगो ने मुझे जान से मारने की धमकी दी और कहा कि इसकी सूचना अगर तुम पुलिस को दोगे तो तुम्हे यहाँ नौकरी नहीं करने देंगे मार पीट में मेरा पर्स और मोटर साइकिल की चाभी भी गायब हो गई है।
टाण्डा कोतवाली पुलिस ने अपराध संख्या 88/24 पर आकाश वर्मा, विकास वर्मा व 3-4 अज्ञात के खिलाफ आईपीसी की धारा 147, 186, 353, 332, 427, 504 व 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

अन्य खबर

अम्बेडकरनगर में नाबालिगों से जुड़े दो मामलों में पुलिस का बड़ा एक्शन! दो आरोपी गिरफ्तार—दो अन्य की तलाश तेज

बुनकरों की समस्याओं पर ‘सरकारी चौपाल’ कल! टाण्डा में जुटेंगे डीएम-एडीएम, बैंक और बिजली विभाग के अफसर

बरियावन बुलडोजर कांड पहुंचा CM योगी के दरबार! डीएम एसपी के संग प्रभारी मंत्री ने मौके पर पहुंचकर पीड़ितों से की सीधी बात

error: Content is protected !!