मुबारकपुर बिजली उपकेंद्र की तारीफ में भाजपा-सपा एक मंच पर, कार्यशैली को बताया सराहनीय
अम्बेडकरनगर: विद्युत उपकेंद्र मुबारकपुर की कार्यशैली और क्षेत्र में सुधरी बिजली व्यवस्था को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने खुलकर सराहना की है। क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं भाजपा नगर अध्यक्ष तेजस्वी जायसवाल तथा मुबारकपुर के सभासद व वरिष्ठ सपा नेता अब्दुल मजीद ने वीडियो संदेश जारी कर कहा कि उपकेंद्र की सक्रियता से क्षेत्र में बिजली आपूर्ति पहले की अपेक्षा अधिक सुचारु और भरोसेमंद हुई है।
जनप्रतिनिधियों ने कहा कि वर्षों से उपभोक्ताओं को परेशान करने वाली ओवरलोडिंग की समस्या पर प्रभावी नियंत्रण किया गया है। शिकायतों के त्वरित निस्तारण, लाइन सुधार और बेहतर विद्युत प्रबंधन के चलते लोगों को राहत मिली है। इस को👍टच कर के इंस्ट्राग्राम पर सपा व भाजपा नेताओं का सुनें बयान
उन्होंने विशेष रूप से अवर अभियंता एवं विद्युत विभाग की पूरी टीम की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए कहा कि कर्मचारियों की तत्परता और जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशील रवैये का असर अब जमीन पर दिखाई दे रहा है। क्षेत्र में बिजली आपूर्ति की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। इस को 💐टच करके फेसबुक पर सपा भाजपा नेताओं का सुनें बयान
बताया जाता है कि हाल के महीनों में विद्युत भार प्रबंधन, लाइन मेंटेनेंस और तकनीकी व्यवस्थाओं को मजबूत करने के लिए कई कदम उठाए गए, जिसके चलते अधिकांश क्षेत्रों में ओवरलोडिंग की समस्या का समाधान संभव हो सका है। जनप्रतिनिधियों की इस खुली सराहना को विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। इससे भविष्य में भी उपभोक्ताओं को बेहतर, सुरक्षित और निर्बाध विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराने की दिशा में विभाग को और प्रोत्साहन मिलेगा।




