अम्बेडकरनगर: बुधवार की सुबह जमीनी विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। दो पक्षों के बीच हुई जमकर मारपीट में एक पक्ष के आधा दर्जन लोग घायल हो गए जिसमें एक कि हालात गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है जबकि अन्य का बसखारी सीएचसी में इलाज चल रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हंसवर थानाक्षेत्र के हुसैनपुर गिरन्ट में बुधवार की सुबह एक जमीनी विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। घायलों में 26 वर्षीय राजमिस्त्री कृष्णा पुत्र रणजीत निवासी कटरिया की हालत गंभीर देखते हए बसखारी सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है जबकि 50 वर्षीय लाली पत्नी श्याम सुंदर, 37 वर्षीय राजेश पुत्र हौसला प्रसाद, 42 वर्षीय बसन्त लाल पुत्र हौसला प्रसाद व राज चौहान पुत्र बसन्त चौहान का बसखारी सीएचसी में इलाज चल रहा है। घायलों के परिजनों ने बताया कि विपक्षी गंगाराम चौहान, सुभाष, दिलीप, संदीप, मोनू, मनोज, रामसिंह आदि द्वारा जानलेवा हमला कर दिया जिसमें कई लोग घायल हो गए। उक्त मामले की लिखित सूचना हंसवर थाना पर देने का दावा किया गया है।





