WhatsApp Icon

अम्बेडकरनगर में आज से भूमि रजिस्ट्री कराना हो गया मंहगा, जानिए कारण

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: जिलाधिकारी ने सम्प्पत्ति मूल्यांकन संसोधन प्रस्ताव का अनुमोदन कर दिया है जिसके कारण 30 मई शुक्रवार से भूमि के क्रय विक्रय मंहगा हो गया है।

उक्त जानकारी सहायक महानिरीक्षक निबन्धक फूलचन्द यादव ने देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश सम्प्पत्ति का मूल्यांकन के तृतीय संसोधन के शासनादेश के क्रम में दिए गए प्रस्ताव का जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने मूल्यांकन सूची की नई दरों का अनुमोदन कर दिया है जो 30 मई शुक्रवार से लागू हो चुका है।
जनपद के सभी नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों में भूमि का सर्किल में बढ़ौतरी कर रेट संसोधन कर दिया गया है जिसके कारण भूमि रजिस्ट्री करना मंहगा हो चुका है। जानकारों के अनुसार अलग अलग स्थानों का अलग अलग सर्किल रेट बढ़ाया गया है जो औसतन 15 प्रतिशत हो सकता है, हालांकि जहां पर पूर्व में अधिक सर्किल रेट था वहां मामूली बढ़ौतरी की गई है जबकि जहां सर्किल रेट कम था जबकि कीमतें काफी अधिक थी वहां पर 25 प्रतिशत तक की बढ़ौतरी की गई है। जिलाधिकारी के अनुमोदन के बाद 30 मई शुक्रवार से सभी उप निबन्धक कार्यालयों में आदेश लागू हो गया है।

अन्य खबर

सरकार की मंशा पर पानी फेर रही बदहाली! 2.34 करोड़ के सद्भाव मंडप में अंधेरा, पंखे-टोटियां नदारद; डेढ़ साल में गिनती की बुकिंग, जांच की मांग

वरिष्ठ पत्रकार आशुतोष श्रीवास्तव पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता इंद्रसेन लाल श्रीवास्तव के निधन से मचा कोहराम; महादेवा घाट पर नम आंखों से अंतिम विदाई

विकास योजनाओं पर अब होगी जवाबदेही की परीक्षा! 16 सितंबर को दिशा की बैठक, सांसद लालजी वर्मा की अध्यक्षता में अफसरों से मांगा जाएगा योजनाओं का हिसाब

error: Content is protected !!