WhatsApp Icon

वर्षों से खाली पड़ी करोड़ों की कीमती विवादित भूमि पर कब्ज़ा का प्रयास, आक्रोश

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सख्त निर्देश के बाद भी खाली पड़ी भूमि पर कब्ज़ा करने का प्रयास किया जा रहा है और उनके खिलाफ राजस्व विभाग व पुलिस कोई ठोस कार्यवाही करने से कतराती नज़र आ रही है।


ताजा मामला टाण्डा नगर पालिका परिक्षेत्र का है जहाँ वर्षों से खाली पड़ी करोड़ों की विवादित भूमि पर शनिवार की सुबह से कब्ज़ा करने का काम शुरू हुआ जिससे मोहल्लाह वासियों में आक्रोश व्याप्त हो गया। सूचना पर पहुंची नगर पालिका टीम को कब्ज़ा करने वालों द्वारा अपशब्द कहते हुए वापस भेज दिया जिसके बाद टाण्डा एसडीएम/प्रभारी ईओ अरविंद कुमार त्रिपाठी द्वारा पुलिस बल के सहारे निर्माण कार्य रोकवाते हुए सम्बंधित दस्तावेज तलब किया गया।
प्राप्त सूचना के अनुसार टाण्डा नगर क्षेत्र के मोहल्लाह सकरावल पूरब वार्ड संख्या 25 में स्व.एखलाक हाफिज के परिजनों द्वारा वर्षों से खाली पड़ी भूमि पर कब्जा की नियत से निर्माण कार्य शुरू किया गया। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद नगर पालिका टीम सक्रिय हुई और पुलिस की मदद से निर्माण कार्य बंद करवाया। टाण्डा कोतवाली से पहुंची पुलिस टीम ने कब्जा कर रहे अनवर व गुड्डू को निर्माण कार्य ना करने की सख्त चेतावनी देते हुए टाण्डा एसडीएम के समक्ष वैध कागजात पेश करने का निर्देश दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि वर्षों से उक्त भूमि खाली पड़ी है जो नगर पालिका की है, जो सार्वजनिक उपयोग के लिए है जबकि अनवर व गुड्डू का कहना है कि उक्त भूमि उनके परिजनों की है। जानकारी के अनुसार उक्त मामले में नगर पालिका से मुकदमा भी विचाराधीन हैं, परन्तु शनिवार को रक्षाबन्धन व रविवार को साप्ताहिक अवकाश का लाभ उठा कर करोड़ो की भूमि पर कब्ज़ा करने का प्रयास किया गया जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया। नगर पालिका से हुसैन अहमद, सैय्यद मो.अहमद, इदरीस आदि मौके पर पहुंचे थे जबकि निशांत पांडेय द्वारा लगातार निगरानी करते हुए एसडीएम/प्रभारी ईओ को सूचना देते हुए पुलिस बल के सहारे निर्माण कार्य बंद करवाया गया।

अन्य खबर

जलालपुर बार चुनाव में वीरेंद्र बहादुर सिंह का दबदबा! पांचवीं बार अध्यक्ष बन रचा इतिहास, जगदीश चंद्र यादव ने भी मारी बाजी

अम्बेडकरनगर की छात्राओं को आत्मरक्षा के लिए किया जा रहा तैयार, स्कूलों में गूंज रहे जूडो-कराटे के दांव

अंबेडकरनगर के मशहूर चिकित्सक डॉ. डीपी वर्मा का निधन, इलाज के दौरान थमी सांस; कोरोना काल की सेवाएं रहेंगी याद, शोक संवेदना का सिलसिला जारी

error: Content is protected !!