WhatsApp Icon

देर रात्रि में भू माफियाओं के बीच हुआ बड़ा विवाद – गोली चलने के बाद दर्ज हुआ मुक़दमा

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: बीती देर रात्रि में एक भूमि को दो गुटों द्वारा खरीदने बेचने को लेकर जमकर विवाद हुआ जिसमें एक गुट द्वारा दूसरे गुट पर गोली भी चलाई गई। सूचना पर कोतवाली निरीक्षक व सीओ भी पहुंचे। पुलिस ने तत्परता दिखते हुए तीन लोगों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया और घटना की जांच क्राइम इंस्पेक्टर को सौंप दिया है।


मामला टाण्डा कोतवाली क्षेत्र के बसावनपुर गाँव का है जहां के निवासी उदय प्रताप वर्मा उर्फ रिंकू वर्मा की तहरीर पर टाण्डा कोतवाली पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 260/24 पर बीएनएस की धारा 3(5), 109, 352 व 351(3) के तहत अजय, विशाल व धर्मेन्द्र के खिलाफ मुक़दमा दर्ज कर लिया है। मुकदमा वादी के अनुसार रविवार देर रात्रि में उक्त तीनों उसके घर पर आए और करीमपट्टी एनटीपीसी के बाद एक 16 बिस्वा भूमि को लेकर धमकी देने लगे जिसके बाद उनके ऊपर दो राउंड गोली चलाई गई जिसमें वो बाल-बाल बच गए और विपक्षीगण जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
मुकदमा वादी ने बताया कि पूर्व में सभी लोग एक साथ मिलकर जमीन खरीदने बेचने का काम करते थे लेकिन अब अलज हो गए हैं और एनटीपीसी के पास करीम पट्टी में एक 16 बिस्वा भूमि लिखवाने के लिए जमीन मालिक को पैसा दिया था जिसे मुकदमा वादी ने अधिक पैसा में बातचीत कर लिया जिससे विपक्षीगण नाराज़ हो कर उनके घर पहुंच गए और धमकी देते हुए जानलेवा हमला कर दिया। सूचना पर टाण्डा कोतवाली निरीक्षक दीपक सिंह रघुवंशी पहुंच कर घटना की वास्तविकता जानने का प्रयास कर रहे थे कि सीओ टाण्डा शुभम कुमार सिंह भी पहुंच गए। टाण्डा कोतवाली पुलिस में त्वरित मुक़दमा दर्ज कर जांच क्राइम प्रभारी इंसपेक्टर अनिरुद्ध सिंह को सौंप दिया है।

अन्य खबर

अम्बेडकरनगर में बड़ा सड़क हादसा: सरिया लदा ट्रक गहरे नाले में समाया, चालक-खलासी गंभीर

संतोष के निलंबन के बाद भूपेंद्र सिंह बने अकबरपुर कोतवाल, एसपी प्राची सिंह का बड़ा फैसला

शबाना नाज़ के पक्ष में ‘डबल अदालती फैसला’! पति हत्याकांड में आरोपी को उम्रकैद, अब हाईकोर्ट ने भी अवमानना केस किया खारिज

error: Content is protected !!