WhatsApp Icon

भंडारा में शामिल होने पहुंचे युवक पर चाकुओं से जानलेवा हमला, मुकदमा दर्ज, घायल रेफर

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: भंडारे के दौरान दो गुटों में हुई मामूली कहासुनी के बाद मामला तूल पकड़ लिया जिसमें एक युवक ने दूसरे युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में युवक के सर में गहरा घाव हो गया। जिसे घायल अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगपुर ले जाया गया जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सुबह कोतवाली पहुंचे परिजनों ने शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है।


घटना जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के अशरफपुर मजगवां गांव का है। घायल विशाल सिंह ने पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि सोमवार की रात वह अपने भाई हेमंत के साथ गांव के महेंद्र के यहां भंडारे में गया था उसी समय रमेश तिवारी पुत्र बाबूराम तिवारी, बाबूराम व दिनकर त्रिपाठी उर्फ सोनू एक अज्ञात व्यक्ति के साथ पहुंचे और गाली गलौज देने लगे। जिस का विरोध करने पर सोनू त्रिपाठी अचानक पीड़ित के सर पर धारदार चाकू से कई बार वार कर दिया जिस से सर में गहरा घाव हो गया। बीच बचाव के लिए जैसे भाई हेमंत दौड़े तो विपक्षियों ने उन पर भी चाकू से वार कर लहुलुहान कर दिया।आनन फानन में लोगों ने दोनों घायल भाईयों को सीएचसी नगपुर में भर्ती कराया जहां घायल की गंभीर स्थित को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां दोनों का इलाज जारी है। जलालपुर कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि सभी आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई जारी है।

अन्य खबर

कुर्की मारपीट कांड में पुलिस का बड़ा एक्शन: रामकिशन की मौत के मामले में दो गिरफ्तार, आलाकत्ल बरामद

वोटर लिस्ट में अब एक भी पात्र युवा न छूटे! अम्बेडकरनगर के कॉलेजों में प्रशासन ने तेज किया अभियान, ELC को बनाया हथियार

श्रमिकों के लिए योजनाओं का पिटारा खुला, डिजिटल लेबर चौक से रोजगार की राह भी दिखाई

error: Content is protected !!