WhatsApp Icon

भीटी पुलिस ने किया ऐसा कारनामा कि एसपी ने 25 हजार रुपये इनाम का कर दिया एलान

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: शादी विवाह में बाराती के भेष में शामिल होकर नगदी व जेवरात उड़ाने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन शातिर अभियुक्तो को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नगदी बरामद कर लिया गया है।


पुलिस कप्तान केशव कुमार ने बताया कि शादी समारोह में बाराती के भेष में शामिल होकर नगदी व जेवरात उड़ाने वाले गिरोह का भीटी पुलिस तीन ने खुलासा करते हुए तीन अभियुक्तों कप गिरफ्तार कर लिया है जिसके लिए भीटी पुलिस टीम को 25 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की गई है।
बताते चलेंकि गत 18 मई को पुरानी भीटी के दिलवालपुर में आयोजित एक शादी समारोह में परिजनों को झांसा देकर 28 हजार नगद लूट कर फरार हो गए जिस सम्बन्ध में पुलिस ने मुकदमा संख्या 107/25 पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।
उक्त घटना में फरार हो गए गैंग की तलाश के लिए एसपी केशव कुमार के निर्देश पर क्षेत्र में आयोजित सभी शादी समारोह में सिविल ड्रेस में पुलिस कर्मियों को लगाया जा रहा था कि पुनः उक्त गैंग एक शादी में योजना बना कर लूटने की फिराक में था लेकिन पुलिस की सतर्कता के कारण लूटगैंग के तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया जबकि एक अभियुक्त फरार होने में सफल रहा।
गिरफ्तार अभियुक्तों में मनीष उर्फ गणेश पुत्र रामभोज निवासी ग्राम पाली अचलपुर थाना तरूण जनपद अयोध्या, दिव्यांश पुत्र श्रवण कुमार उर्फ अजय निवासी ग्राम पाली अचलपुर जनपद अयोध्या व अनिल लूटर गंगाराम निवाड़ी चितांवा थाना तारुन जनपद अयोधया शामिल है और उनके कब्जे से 91 हजार नगद व एक पल्सर मोटर साइकिल बरामद हुई है। पुलिस कप्तान केशव कुमार ने भीटी पुलिस टीम की सराहना करते हुए टीम को 25 हजार रुपये का इनाम देने का एलान किया है।

अन्य खबर

अम्बेडकरनगर में पुलिस मुठभेड़, दो बदमाश सहित एक दरोगा घायल; तीसरा भी बदमाश गिरफ्तार, अवैध असलहे बरामद

विहिप के 62वें स्थापना दिवस पर गरजा जलालपुर! हिंदू समाज की एकजुटता और सनातन संस्कृति को मजबूत करने का आह्वान

पहले रौनक, अब साजिद… दो बच्चों की गुमशुदगी पर कांग्रेस का हल्लाबोल! पुलिस पर लापरवाही का आरोप, आंदोलन की चेतावनी

error: Content is protected !!