WhatsApp Icon

कोटेदार की घटतौली के खिलाफ ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: “गरीबों की राशन चोरी,नहीं चलेगी-नहीं चलेगी” का बैनर लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन करते हुए सरकारी कोटेदार की घटतौली के खिलाफ ज्ञापन सौंप कर न्याय की गोहार लगाई।


विकास खंड अकबरपुर के ग्रामसभा ताराखुर्द निवासियों ने कोटेदार भिरगू गौतम के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों के हाथों में “भिरगू चोर है, कमीशन खोर है” का बैनर भी नज़र आया। लाभार्थियों का कहना है कि ग्राम ताराखुर्द के कोटेदार भिरगू गौतम द्वारा प्रत्येक कार्ड धारकों को 2 से 5 किलो अनाज कम देता है और शिकायत करने पर अभद्रता व तरह तरह से मानसिक उत्पीडन करता है, जिससे ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। ग्रामीणों में कोटेदार भिरगू की जांच कर कार्यवाही की मांग किया है।

अन्य खबर

अम्बेडकरनगर की छात्राओं को आत्मरक्षा के लिए किया जा रहा तैयार, स्कूलों में गूंज रहे जूडो-कराटे के दांव

अंबेडकरनगर के मशहूर चिकित्सक डॉ. डीपी वर्मा का निधन, इलाज के दौरान थमी सांस; कोरोना काल की सेवाएं रहेंगी याद, शोक संवेदना का सिलसिला जारी

अंबेडकरनगर में खाकी को झकझोर देने वाली घटना, दो दिन पहले छुट्टी से लौटे आरक्षी का कमरे में मिला शव

error: Content is protected !!