WhatsApp Icon

भीम आर्मी नेता के भतीजे का असलहा के बल पर अपहरण, अधमरा कर खेत में फेंक फरार हुए दबंग, हालत नाज़ुक

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: एक तरफ शारदीय नवरात्र पर्व की धूम चल रही है तो दूसरी तरफ दबंगों का हौसला भी बुलन्द है। दबंगों ने अवैध असलहा के बल पर युवक को बंधक बनाते हुए आंखों पर पट्टी बांध दिया और अज्ञात स्थान पर ले जाकर जमकर पिटाई किया और अधमरी हालत में धान के खेत में फेंक कर फरार हो गए। परिजनों द्वारा आननफानन में घायल को बसखारी सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुआ है।


मामला टाण्डा बसखारी राष्ट्रीय राजमार्ग का है, जिला पंचायत सदस्य व भीम आर्मी नेता राजेन्द्र गौतम निवासी सुलेमपुर परसावां कोतवाली टाण्डा ने बसखारी थानाध्यक्ष को तहरीर देते हुए बताया कि उनका 22 वर्षीय भतीजा आकाश बुधवार की शाम लगभग 7:30 बजे घर से त्रिमुहानी तिराहा पर जा रहा था कि चौबे का पुरवा के पास रणजीत पासवान के गुर्गों द्वारा कट्टा दिखा कर आकाश को रोक लिया गया और रणजीत पासवान के इशारे पर आंखों पर पट्टी बांध कर कट्टे की बट से सर पर वार करते हुए गाड़ी पर बैठा कर अज्ञात स्थान पर ले गए और धारदार हथियार व लातघूसों से जमकर पिटाई किया तथा अधमरा करने के बाद एकडल्ला पुल के पास धान के खेत मे फेंक कर भाग गए। परिजनों द्वारा खोजबीन के दौरान आकाश अधमरी हालत में मिला जिसको बसखारी सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज़ के बाद जिला अस्पताल रिफर कर दिया कहन उसका इलाज जारी है। जिला पंचायत सदस्य व भीम आर्मी नेता राजेन्द्र गौतम ने भाजपा नेता रणजीत पासवान पर राजनीतिक द्वेष के कारण उनके भतीजे को जान से मारने का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए कठोर कार्यवाही करने की मांग किया है। घटना की सूचना पर सीओ टाण्डा शुभम कुमार, बसखारी थानाध्यक्ष सुनील कुमार पांडेय, टांडा कोतवाली निरीक्षक दीपक सिंह रघुवंशी ने पहुंच कर घटना की वास्तविकता जानने का प्रयास किया और आरोपियों पर वैधनिक कार्यवाही करने का आश्वासन भी दिया।

अन्य खबर

हज पर जाना है तो पहले कराएं मेडिकल! जिला अस्पताल में शुरू हुआ फिटनेस सर्टिफिकेट की प्रक्रिया, जानिए डिटेल

अल्पसंख्यक आयोग में अम्बेडकरनगर की नेहा खातून की एंट्री! मोहसिन रजा को अध्यक्ष, नेहा को मिली बड़ी जिम्मेदारी

दुकान के सामने से बाइक उड़ाकर चोर फरार, 24 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग, पुलिस से लगाई गुहार

error: Content is protected !!