WhatsApp Icon

गैर प्रान्त के ईंट भट्ठा मज़दूर की संदिग्ध हालत में अचानक मौत, पुलिस के पहुंचने के बाद भी नहीं कराया गया पोस्टमार्टम

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: ईट भट्ट मजदूर का उसकी झोपड़ी में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मौत की सूचना पर पहुंचे भट्ठा मालिक में पुलिस को सूचित किया। सूचना पर पहुंचे जलालपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु ले जाने का प्रयास किया लेकिन मृतक के परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया जो चर्चा का विषय बना हुआ है।


विदित हो जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के चौबे का पूरा स्थित हरिराम यादव के ईंट भट्ठे पर बिहार राज्य के गया निवासी परदेशी अपने पत्नी मां और पिता के साथ रहकर मजदूरी का कार्य करता था। दोपहर में काम से छुट्टी पाकर अपने झोपडी में सोने चला गया। देर शाम तक जब नींद नहीं खुली तो परिजनों ने जगाने का प्रयास किया तो नहीं उठा। परिजनों के रोने की आवाज सुन भट्ठा मालिक आदि पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पंचायतनामा करने के बाद पोस्टमार्टम हेतु भेजने लगी लेकिन मृतक के परिजनों ने शव को पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया जिसके कारण पुलिस ने शव को परिजनों के हवाले कर दिया।
बहरहाल ईंट भट्ठा पर गैर प्रांत के मजदूर की रहस्यमय ढंग से अचानक हुई मौत के बाद शव का पोस्टमार्टम ना कराना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

अन्य खबर

“फर्जी गैस कालाबाजारी का बम फुस्स!” रंजिश में डीएम को लिखी शिकायत, छापेमारी में प्रशासन खाली हाथ

अलविदा जुमे की नमाज़ अकीदत के साथ अदा, काली पट्टी बांधकर शिया समुदाय ने जताया सांकेतिक विरोध

टाण्डा: 21,551 दीपों की आलोकित आस्था, सरयू तट पर गूंजा नव संवत्सर 2083 का भव्य स्वागत

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.