WhatsApp Icon

बहन का घर निर्माण करवाने गए भाई की हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मौत

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: बहन का घर निर्माण करवाने गए भाई की हाईटेंशन तार की चपेट में आने मौत हो गई। आनन फानन में परिजनों ने निजी चिकित्सालय ले गए जहां पर चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।


घटना मालीपुर थाना क्षेत्र के भटौली खालिसपुर गांव का है। जहां ग्राम विशुनपुर भस्मा कोतवाली जलालपुर निवासी मुन्नालाल भास्कर पुत्र विक्रमादित्य भास्कर अपने बहन के घर भटौली खालिसपुर हो रहे मकान निर्माण में सहयोग के लिए गया । मौके पर मकान के छत का निर्माण का कार्य चल रहा था। इसी बीच छत के ऊपर से गई हाई टेंशन तार की चपेट में आ जाने से युवक गंभीर रूप से घायल होकर अचेत हो गया आनन फानन में उसके बहन के परिजनों ने पास के निजी चिकित्सालय ले गए जहां पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंचे युवक के परिजनों ने शव को अपने घर किशनपुर भस्मा ले आए। सूचना पर पहुंची जलालपुर पुलिस ने शव का पंचनामा करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। युवक के मौत से जहां परिजनों में कोहराम है वही पूरा गांव शोकाकुल है। घटना सोमवार लगभग 10 बजे सुबह की बताइए जा रही है।

अन्य खबर

रात में खनन का तांडव: गरजती है जेसीबी, फर्राटा भरते हैं ट्रैक्टर—खनन विभाग मूक दर्शक

सीसीटीवी में कैद ‘स्मार्ट चोर’: पलक झपकते बाइक उड़ाई, पुलिस से गोहार

चकमार्ग की पैमाइश में ‘गुंडागर्दी’! लेखपाल से अभद्रता, सरकारी काम रोका—हिरासत में दो युवक

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.