WhatsApp Icon

बीएड प्रवेश परीक्षा के विभिन्न केंद्रों का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: जिलाधिकारी अविनाश सिंह द्वारा बीएड प्रवेश परीक्षा 2024- 26 जनपद के विभिन्न केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया। जनपद में बीएड प्रवेश परीक्षा रविवार को प्रथम पाली की परीक्षा सकुशल शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई है। जिलाधिकारी द्वारा बी.एन. इण्टर कॉलेज अकबरपुर, बी.एन. के.बी. पी.जी. कॉलेज अकबरपुर तथा संत कबीर इण्टर कॉलेज सैदापुर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और सीसीटीवी की निगरानी के बीच परीक्षा संपन्न हुई।प्रथम पाली में निर्धारित समय प्रातः 09 बजे से बीएड प्रवेश परीक्षा शुरू हुई।


परीक्षा के मुख्य द्वार पर छात्र-छात्राओं की तलाशी के बाद ही प्रवेश मिला।जिलाधिकारी द्वारा केंद्रों पर पहुंचकर परीक्षा कक्षों का जायजा लिया गया, उन्होंने केंद्रों पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरे एवं कंट्रोल रूम का भी जायजा लिया।जिलाधिकारी द्वारा परीक्षा नियंत्रण कक्ष में लगे सीसीटीवी एलईडी स्क्रीन के माध्यम से सभी कक्षों का गहनता से निगरानी की गई। इस दौरान मौके पर उप जिलाधिकारी अकबरपुर पवन कुमार जायसवाल, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अकबरपुर विरेंद्र बहादुर सिंह, थानाध्यक्ष सम्मनपुर राजेश सिंह उपस्थिति रहे।

अन्य खबर

हर विधानसभा में बाबा साहेब की 10 प्रतिमाओं का होगा कायाकल्प, अम्बेडकरनगर में 50 स्थलों पर सौंदर्यीकरण का बड़ा अभियान शुरू

आयुष्मान अप्रूवल के बाद ऑपरेशन… बीच में ही हजारों की डिमांड! LKO रेफर कर बताया सवा लाख का खर्च, हॉस्पिटल की व्यवस्था पर बड़ा सवाल

संविधान पर संकट के खिलाफ लखनऊ में हुंकार भरेगी कांग्रेस, शक्ति प्रदर्शन के लिए कृष्ण कुमार यादव ने किया कार्यकर्ताओं का आह्वान

error: Content is protected !!