WhatsApp Icon

अम्बेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने से दो विपरीत समुदाय में बवाल, कई घायल, मुकदमा दर्ज

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने के बाद दो समुदाय में जमकर बवाल हुआ जिसमें 09 लोग घायल हो गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कई लोगों को हिरासत में ले लिया है।


इब्राहिमपुर थानाक्षेत्र के चितवई गाँव में बीती रात्रि उस समय दो समुदाय के लोग आमने सामने आ गए जब गांव में स्थापित बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा की उंगली क्षतिग्रस्त हो गई। दो विपरीत समुदाय के बीच हुए विवाद में 09 लोगों के घायल होने की सूचना है। पुलिस ने घायलों को टाण्डा सीएचसी भेजा और आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कई लोगों को हिरासत मर ले लिया है।
जियालाल पुत्र विदेशी की तहरीर पर मुकदमा संख्या 127/25 पर 08 नामजद व 12 से 15 लोग अज्ञात के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। मुकदमा वादी के अनुसार कंकाली जाति के लैस व साहेब लैस को गाँव के लोगों ने बैठने से मना किया तो आमादा फ़ैज़दारी हो कर ईंट पत्थर से हमला कर दिया जिसमें पल्लवी, स्वाती, सुनील बंटी आदि को चोटें आई है। पुलिस ने उक्त मामले में कमल हसन, छोटेलाल, बुल्ला, साहिद, अलीम, महताब मजीद, लैस, साहेब लैस व 12 से 15 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।

अन्य खबर

तहसील के दरवाजे पर दिव्यांग की फरियाद बेअसर! 10 मीटर रास्ते के लिए पति-बच्चों संग भूख हड़ताल, प्रशासन के आश्वासन पर उठे सवाल

सरकार की मंशा पर पानी फेर रही बदहाली! 2.34 करोड़ के सद्भाव मंडप में अंधेरा, पंखे-टोटियां नदारद; डेढ़ साल में गिनती की बुकिंग, जांच की मांग

वरिष्ठ पत्रकार आशुतोष श्रीवास्तव पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता इंद्रसेन लाल श्रीवास्तव के निधन से मचा कोहराम; महादेवा घाट पर नम आंखों से अंतिम विदाई

error: Content is protected !!