WhatsApp Icon

किछौछा बोर्ड का बड़ा फैसला! चौक चौराहा व मार्ग के नामकरण पर मुहर

Sharing Is Caring:

बसखारी पश्चिमी चौक अटल चौक व पूर्वी चौक अंबेडकर चौक के नाम से जाना जाएगा : ओमकार गुप्ता

दरगाह में स्थित प्रसिद्ध सलामी गेट से आस्ताना तक के मार्ग का नाम सूफी सैय्यद मखदूम अशरफ होगा- ओमकार गुप्ता

अम्बेडकरनगर: नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा अध्यक्ष ओमकार गुप्ता की अध्यक्षता में गुरुवार को बोर्ड बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विकसित उत्तर प्रदेश-2047 एवं विकसित किछौछा के लक्ष्य को केंद्र में रखते हुए नगर पंचायत क्षेत्र के समग्र विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर विस्तृत चर्चा की गई और उन्हें सर्वसम्मति से पारित किया गया।


बैठक में गौवंश संरक्षण के उद्देश्य से गौशाला निर्माण हेतु भूमि आवंटन, सुरक्षा व्यवस्था में तैनात पुलिस एवं पीएसी जवानों के लिए पुलिस कैंप की स्थापना हेतु भूमि आवंटन, टैक्सी स्टैंड की नीलामी प्रक्रिया में पारदर्शिता, सड़क एवं नाली निर्माण, पथ प्रकाश व्यवस्था, अतिक्रमण हटाने तथा नगर की आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण जैसे विषय चर्चा के केंद्र में रहे।
पूर्व बोर्ड बैठक में प्रस्तावित महापुरुषों के नाम पर मार्गों एवं चौराहों के नामकरण को भी अंतिम रूप दिया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष ओमकार गुप्ता ने जानकारी दी कि अब बसखारी पूर्वी चौराहा अंबेडकर चौक तथा बसखारी पश्चिमी चौराहा अटल चौक के नाम से जाना जाएगा। इसके साथ ही सरस्वती शिशु मंदिर से किछौछा जाने वाले मार्ग को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी मार्ग तथा नगर पंचायत कार्यालय के सामने से दरगाह जाने वाले मार्ग को पंडित दीनदयाल उपाध्याय मार्ग नाम दिया गया है तथा दरगाह में स्थित प्रसिद्ध सलामी गेट से आस्ताना तक के मार्ग का नाम भी सूफी सैय्यद मखदूम अशरफ किया गया है।
नगर पंचायत अध्यक्ष ने सभासदों से अपील करते हुए कहा कि नगर के सर्वांगीण विकास के लिए सभी जनप्रतिनिधियों को मिलकर जिम्मेदारी निभानी होगी, तभी विकास के लक्ष्यों को धरातल पर उतारा जा सकेगा।
बैठक में अधिशासी अधिकारी संजय जैसवार, कार्यालय लिपिक अभिषेक यादव, कार्यालय सहायक राकेश प्रजापति सहित सभासद मीरा रानी, ज्योति गुप्ता, सुनीता देवी, सफरूनिशा, रिजवाना निशा, हसीना परवीन, मायाराम, सुभाष निषाद, मोहम्मद शरीफ, लालमन रावत, सूरज लाल उपाध्याय, मोनू निषाद, रामजी, प्रदीप कुमार समेत अन्य सभासद उपस्थित रहे।

अन्य खबर

दुकान के सामने से बाइक उड़ाकर चोर फरार, 24 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग, पुलिस से लगाई गुहार

‘पिछड़ों की जातीय गिनती से क्यों भाग रही सरकार?’ आठवें दिन भी गरजा तहसील परिसर, आरक्षण की हिस्सेदारी पर आर-पार की हुंकार

राहुल पर FIR से भड़की कांग्रेस, अम्बेडकरनगर में सड़क पर उतरे कांग्रेसी; भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर गरजे

error: Content is protected !!