WhatsApp Icon

समाजसेवी बरकत अली का प्रयास लाया रंग – सोशल मीडिया के सहारे अज्ञात शव की हुई पहचान

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: जिला मुख्यालय के मुरादाबाद निवासी समाजसेवी बरकत अली के प्रयास से सोशल मीडिया के सहारे अज्ञात शव की शिनाख्त कराई गई। मृतक की पहचान भूपेंद्र उर्फ़ भौकाली पुत्र स्वर्गीय जगदंबा प्रसाद निवासी अखंड नगर पाराबहासुपुर जनपद सुलतानपुर ने रूप में हुई।


मृतक के भाई वीरेंद्र कुमार त्रिपाठी ने शिनाख्त करते हुए कहा यह हमारे भाई है लगभग तीन दिन से लापता थे। सोशल मीडिया के माध्यम से जब फोटो वायरल हुआ तब हम लोग थाना कोतवाली अकबरपुर कांस्टेबल रामभरोस प्रजापति से संपर्क किया और अकबरपुर पोस्टमार्टम हाउस जाकर अपने भाई को पहचाना कर कागजी कार्रवाई पूरा करके भाई के शव को घर ले जाने की तैयारी कर रहे हैं। भाई वीरेंद्र कुमार त्रिपाठी ने समाजसेवी बरकत अली की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।

अन्य खबर

बुनकरों की समस्याओं पर ‘सरकारी चौपाल’ कल! टाण्डा में जुटेंगे डीएम-एडीएम, बैंक और बिजली विभाग के अफसर

बरियावन बुलडोजर कांड पहुंचा CM योगी के दरबार! डीएम एसपी के संग प्रभारी मंत्री ने मौके पर पहुंचकर पीड़ितों से की सीधी बात

अम्बेडकरनगर में बड़ा सड़क हादसा: सरिया लदा ट्रक गहरे नाले में समाया, चालक-खलासी गंभीर

error: Content is protected !!