WhatsApp Icon

लावारिस शव की तीसरे दिन हुई पहचान, समाजसेवी ने किया अंतिम संस्कार

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: सड़क दुर्घटना में मृत्यु हुए युवक की तीसरे दिन सोशल मीडिया के माध्यम से पहचान हो सकी। परिजनों की अपील पर समाजसेवी बरकत अली ने अंतिम संस्कार किया।
गत 26 फरवरी को ग्राम प्रधान लालजी वर्मा द्वारा थाना अलीगंज को सूचना दिया गया की प्राथमिक विद्यालय इस्माइलपुर में एक व्यक्ति की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है, उपनिरीक्षक संजय कुमार यादव कांस्टेबल श्रवण कुमार कांस्टेबल सुनील कुमार मौके पर पहुंचकर पहचान हेतु पोस्टमार्टम हाउस में शव को 72 घंटे के लिए रखवाया था।

72 घंटे पूरा होने के बाद हेड कांस्टेबल श्रवण कुमार ने समाजसेवी बरकत अली से आग्रह किया कि लावारिस का अंतिम संस्कार करना है समाजसेवी बरकत अली ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर लावारिस शव का अंतिम संस्कार करने का तैयारी कर रहे थे तभी उपनिरीक्षक संजय यादव का फोन कांस्टेबल श्रवण कुमार के पास आया कि लावारिस की सोशल मीडिया के माध्यम से पहचान हो गई है, यह व्यक्ति वीरेंद्र सिंह पिता चरण सिंह गांव बुच्चों मंडी जिला बठिंडा पंजाब का रहने वाला है मृतक के परिवार वाले आ रहे हैं, मृतक वीरेंद्र सिंह के पिता चरण सिंह अकबरपुर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे पोस्टमार्टम करने के बाद शव का कंडीशन खराब था, घर ले जाने की स्थिति में शव नहीं था मृतक के परिवार वालों ने समाजसेवी बरकत अली से संपर्क किया और कहा कि यहीं पर दाह संस्कार कर दीजिए और समाजसेवी बरकत अली के सहयोग से मृतक के पिता चरण सिंह और उनके साथ अमरीक सिंह के साथ जौहरडीह घाट पर अंतिम संस्कार किया

अन्य खबर

अम्बेडकरनगर में दो दर्दनाक सड़क हादसे, दो युवकों की मौत से परिवारों में मचा कोहराम

टाण्डा में शिक्षा, तरक़्क़ी और सामाजिक बदलाव की नई उम्मीद जगाने पहुंचा एएमपी, युवाओं को मिला मार्गदर्शन और मदद का भरोसा

बकरीद से पहले टाण्डा में प्रशासन का सख्त संदेश: आपसी सौहार्द से मनाएं पर्व “खुले में कुर्बानी हुई तो होगी कार्रवाई, माहौल बिगाड़ने वालों की खैर नहीं”

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.