WhatsApp Icon

झमाझम बारिश के बीच रात्रि में गिरा रिहायशी मकान – चपेट में आए मासूम

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: झमाझम बारिश के बीच रात्रि में एक कच्चा मकान टूटकर ढह गया जिससे बगल में एक पक्का मकान की दीवार टूटकर गिर गई जहां सो रहे परिजनों को गंभीर चोट आई है।


मामला जलालपुर थाना क्षेत्र के राजस्व ग्राम अरई का है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अरई ग्राम सभा के अजईपुर मुजरे के मंसाराम पुत्र बरसातू के मकान के घर के बगल एक सैकड़ो वर्ष पुरानी मिट्टी की मोटी दीवाल की झोपड़ी नुमा मकान था जो पिछले दो दिन से लगातार हो रहे झमाझम बारिश के कारण रात लगभग 11:30 बजे भरभरा कर गिर गई जिससे बगल में पीड़ित मंशाराम पुत्र बरसातू का पक्के मकान की पूरी दीवाल टूटकर गई। उक्त दीवाल गिरने से कमरे में रखे बेड पर सो रहे 28 वर्षीय नीलम, 06 वर्षीय कार्तिक, 07 वर्षीय रितिक दबने के कारण चोटिल हो गए जिससे घर में हल्ला गुहार शुरू हो गया । हल्ला गुहार सुन बगल में सो रहे अन्य परिजनों के साथ-साथ आसपास के लोग पहुंच कर सो रहे परिजनो के ऊपर गिरी दीवार को हटाकर किसी तरह बचाया गया। दोनों बच्चो को चोटें आई है हालंकि सभी खतरे से बाहर बताये जा रहे हैं।
पीड़ित मंशाराम ने बताया की दीवाल गिरने से घर में खड़ी मोटरसाइकिल, कमरे में रखे बेड के साथ साथ अन्य सामान भी टूट गए है साथ ही साथ खाने पीने के लिए रखा अनाज सहित अन्य चीज भीग कर खराब हो गई।

अन्य खबर

फिल्मी स्टाईल में रोकी डोली, राज खोला… और टूट गई शादी! प्रेमी की एंट्री एयर टूट गया सात फेरा

खुदाई में अंधी नगर पालिका: नाले की खुदाई में जड़ से उखड़ा नीम का पेड़, स्कूटी चकनाचूर, सिस्टम बेखबर

रात्रि में घर से गायब नाबालिग बालिका मामले में टाण्डा पुलिस का बड़ा एक्शन: आरोपी गिरफ्तार—बालिका सकुशल बरामद

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.