WhatsApp Icon

अम्बेडकरनगर को बाल विवाह एवं बाल श्रम से मुक्त कराना AHTU का मकसद, परिसंवाद कार्यशाला सम्पन्न

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: बाल विवाह एवं बाल श्रम की रोकथाम के लिए AHTU शाखा द्वारा एक दिवसीय जिला स्तरीय परिसंवाद कार्यशाला का आयोजन किया गया।

जन विकास संस्थान जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रेन के सहयोग से संचालित “एक्सेस टू जस्टिस” परियोजना के अंतर्गत शुक्रवार को एक दिवसीय जिला स्तरीय परिसंवाद कार्यशाला का सफल आयोजन होटल वैभव रेज़िडेंसी में किया गया। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य अंबेडकर नगर को बाल विवाह एवं बाल श्रम से मुक्त बनाना था।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतेन्दु प्रकाश गुप्ता जिला विधिक सेवा प्राधिकरण थे।उन्होंने उपस्थित प्रतिभागियों को निःशुल्क कानूनी सहायता की प्रक्रिया एवं उससे मिलने वाले लाभों की विस्तृत जानकारी दिया। उन्होंने बताया कि गरीब एवं असहाय नागरिकों को न्याय दिलाने हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सदैव तत्पर है। जिला बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष राम नायक वर्मा ने 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर और पॉक्सो अधिनियम जैसी कानूनी व्यवस्थाओं पर प्रकाश डालते हुए, स्वैच्छिक संस्थाओं को बाल अधिकारों के प्रति और अधिक जागरूक करने की आवश्यकता पर बल दिया।

उक्त अवसर पर अन्य वक्ताओं में चीफ लीगल एंड डिफेंस काउंसिल रमेश राम त्रिपाठी, AHTU प्रभारी यादवेन्द्र सोनकर, नीति आयोग के आलोक द्विवेदी सहित श्रीमती लक्ष्मी, राम प्यारे व संजय (जन विकास संस्थान) तथा ग्राम विकास सेवा संस्थान के प्रतिनिधियों ने भी विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम का संचालन प्रोग्राम मैनेजर अवधेश ने किया तथा जन विकास संस्थान के निदेशक राजमणि ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार प्रकट किया। इस कार्यशाला में कुल 48 प्रतिभागियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में बाल संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना तथा विभिन्न हितधारकों को एक साझा मंच पर लाकर प्रभावी रणनीति विकसित करना था।

अन्य खबर

640वें उर्स का रूहानी समापन: सरकारे कला में गूंजी दिल दहला देने वाली दुआ, लाखों जायरीन की नम आंखों से मांगी गई मुरादें

सज्जादानशीन ने ख़िरका-ए-मुबारक धारण कर कराई अंतिम ज़ियारत, मंत्रियों ने की चादरपोशी; घंटों बिजली गायब रहने से श्रद्धालुओं में भारी नाराज़गी

तीन वर्षीय बच्ची से छेड़छाड़ का आरोप, कार्रवाई न होने पर पिता ने एसपी से लगाई गुहार

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.