WhatsApp Icon

बालिका सशक्तीकरण के तहत एनटीपीसी में भव्य कार्यशाला का हुआ शुभारंभ

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: एनटीपीसी टांडा द्वारा नैगमिक सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के अंतर्गत बालिका सशक्तीकरण कार्यशाला 2025 का शुभारंभ 21 मई को किया गया। यह एक माह की ग्रीष्मकालीन कार्यशाला 21 मई से 16 जून तक आयोजित की जा रही है, जिसमें आस-पास के पूर्व माध्यमिक विद्यालयों की 40 बालिकाएं प्रतिभाग कर रही हैं।


इस कार्यशाला का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की बालिकाओं को बहुआयामी विकास के अवसर प्रदान करना है। प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत अंग्रेज़ी भाषा, कंप्यूटर शिक्षा, सामाजिक विज्ञान, पर्यावरण जागरूकता, योग, मार्शल आर्ट, नृत्य तथा व्यक्तिगत स्वच्छता जैसे विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।
कार्यशाला के प्रथम दिन सभी प्रतिभागी बालिकाओं का पंजीकरण किया गया तथा उन्हें आवश्यक अध्ययन सामग्री, स्टेशनरी और आवश्यकताओं से युक्त एक प्रशिक्षण किट प्रदान की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में गरिमा महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती संघमित्रा परिदा उपस्थित रहीं। इस अवसर पर मंडल की अन्य वरिष्ठ सदस्याएं एवं एनटीपीसी टांडा के अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।
इसी क्रम में स्वच्छता पखवाड़ा 2025 के अंतर्गत, कार्यशाला में प्रतिभाग कर रही जेम बालिकाओं में स्वच्छता और स्वच्छ आदतों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक नुक्कड़ नाटक का मंचन उनके सम्मुख करवाया गया। इस नाटक के माध्यम से स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता का संदेश प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया।
यह कार्यशाला एनटीपीसी टांडा की सामाजिक प्रतिबद्धता का एक सशक्त उदाहरण है, जिसके माध्यम से वह बालिकाओं को शिक्षा, आत्मरक्षा एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में सक्षम बना रहा है, साथ ही समृद्ध भारत की परिकल्पना को साकार करने में भी सक्रिय भूमिका निभा रहा है।

अन्य खबर

चार साल तक नहीं जागा सिस्टम, भूख हड़ताल पर बैठते ही 24 घंटे में दौड़ा प्रशासन! दिव्यांग महिला के आगे झुका तंत्र, आनन-फानन में बना बदहाल रास्ता

तहसील के दरवाजे पर दिव्यांग की फरियाद बेअसर! 10 मीटर रास्ते के लिए पति-बच्चों संग भूख हड़ताल, प्रशासन के आश्वासन पर उठे सवाल

सरकार की मंशा पर पानी फेर रही बदहाली! 2.34 करोड़ के सद्भाव मंडप में अंधेरा, पंखे-टोटियां नदारद; डेढ़ साल में गिनती की बुकिंग, जांच की मांग

error: Content is protected !!