WhatsApp Icon

नाबालिका बालिका को भगा ले जाने वाले को पुलिस ने भेजा जेल

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: नाबालिक बालिका को घर से बहला फुलाया कर भगा ले जाने के मामले में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को हिरासत में लेकर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।


जलालपुर कोतवाली क्षेत्र का है जहां पीड़िता की माँ ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया था कि विशाल पुत्र कारिया लोना, टाइगर उर्फ जुगनू पकाने पुत्र नन्हे व मोनू द्वारा मेरी नाबालिक पुत्री को घर से बहला फुलाया कर भगा ले गए थे। पीड़ित मां ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर अपने पुत्री को सकुशल वापसी की मांग की थी। पुलिस ने शिकायती पत्र के आधार पर पास्को सहित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। जिसे बीते बुधवार मुखबिर की सूचना पर महिला प्रखंड के पास से हिरासत में ले लिया गया है जिस पर विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है तथा बालिका को बरामद करते हुए स्वास्थ्य परीक्षण कराया जा रहा है।

अन्य खबर

अम्बेडकरनगर में दो दर्दनाक सड़क हादसे, दो युवकों की मौत से परिवारों में मचा कोहराम

टाण्डा में शिक्षा, तरक़्क़ी और सामाजिक बदलाव की नई उम्मीद जगाने पहुंचा एएमपी, युवाओं को मिला मार्गदर्शन और मदद का भरोसा

बकरीद से पहले टाण्डा में प्रशासन का सख्त संदेश: आपसी सौहार्द से मनाएं पर्व “खुले में कुर्बानी हुई तो होगी कार्रवाई, माहौल बिगाड़ने वालों की खैर नहीं”

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.