WhatsApp Icon

बलबा मॉकड्रिल में पुलिस जवानों को सिखाया गया कई गुण, त्वरित कार्यवाही के दौरान सावधानियां भी अनिवार्य

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: आकस्मिक परिस्थितियों से निपटने तथा शान्ति, सुरक्षा एवं समाज में भय मुक्त वातावरण बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी विशाल पाण्डेय व अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्याम देव के नेतृत्व में रिजर्व पुलिस लाइन में दंगा/विधि विरुद्ध भीड़ नियंत्रण का पूर्वाभ्यास कराया गया।

बलबा ड्रिल का उद्देश्य कानून व्यवस्था के उल्लंघन एवं विधि विरुद्ध भीड़ के जमाव की स्थिति में पुलिस बल को तेजी से प्रतिक्रिया देने में सक्षम बनाना है। इस दौरान क्षेत्राधिकारी लाइन शुभम कुमार सिंह सहित प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन एवं अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहे।

पुलिस लाइन अम्बेडकर नगर में बलबा मॉकड्रिल की झलक

पुलिस कर्मियों द्वारा विधि विरूद्ध भीड़ को तितर-बितर करने के लिए रबर बुलेट गन, लाठी चार्ज, स्मोक गन, आंसू गैस के गोले, एंटी राइट गन, टीयर गैस गन, हैंड ग्रेनेड आदि दंगा नियंत्रण उपकरणों के सम्बन्ध मे जानकारी साझा करते हुए दंगा/विधि विरुद्ध भीड़ नियंत्रण का आभ्यास किया गया तथा पुलिस कर्मियों को दंगाइयों/बलवाइयों पर एंटी राइट गन, टीयर गैस गन, हैंड ग्रेनेड, टीयर स्मोक सेल आदि के प्रयोग के समय बरती जाने वाली सावधानियों के विषय में एवं वज्र वाहन को इस्तेमाल करने की जानकारी दी गयी । इस दौरान मौजूद समस्त पुलिसकर्मियों को कुल 10 विभिन्न पार्टियों एलआईयू पार्टी, सिविल पुलिस, फायर सर्विस, घुडसवार पुलिस, टियर गैस गन/एण्टी राइट गन पार्टी, लाठी पार्टी, फायरिंग पार्टी, रिजर्व पार्टी, फस्ट एड पार्टी व वीडियो ग्राफी पार्टी में बांटकर पार्टियों द्वारा किये जाने वाले सभी कार्यवाही को कराते हुए पूर्वाभ्यास कराया गया।

अन्य खबर

NEET UG 2026 में टाण्डा का जलवा! डॉक्टर, बुनकर, फार्मासिस्ट और शिक्षक के बच्चों ने लहराया परचम, आधा दर्जन से अधिक छात्रों ने रचा इतिहास

जलालपुर में खूनी चोरी से सनसनी! महिला पर चाकू से हमला, साढ़े 4 लाख नकद और लाखों के जेवर लेकर फरार बदमाश

अम्बेडकरनगर में 24 घंटे में तीन मौतों से सनसनी! ऊंचाई से गिरा मजदूर, सांप के डसने से महिला की मौत, ट्रेन की चपेट में आए पूर्व प्रधान पति

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.