WhatsApp Icon

शांतिपूर्ण ढंग से मनाया जा रहा है तीन दिवसीय बकरीद पर्व – नमाज़ के बाद कुर्बानी का दौर जारी

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: जनपद सहित पूरे देश में ईद उल अज़हा (बकरीद) का तीन दिवसीय पर्व मनाया जा रहा है। सोमवार प्रातः काल जनपद की सभी ईदगाहों व मस्जिदों में विशेष नमाज़ अदा की गई और उसके बाद से कुर्बानियों का दौर जारी है। इस बीच कल ज्येष्ठ माह का चौथा मंगलवार भी है और उक्त मौके पर विभिन्न स्थानों ओर भंडारा आदि का विशेष आयोजन भी होता है जिसे सकुशल सम्पन्न कराने की तैयारी भी प्रशासन ने कर रखी है।


इस्लाम धर्म के सबसे बड़े त्योहारों में शामिल ईद उल अज़हा (बकरीद) पर्व की शुरुआत ईदगाहों व मस्जिदों पर विशेष नमाज़ के साथ हुई। ईदगाहों व मस्जिदों में देश दुनिया में शांति व खुशहाली के लिए दुआएं मांगी गई। नमाज़ से पूर्व साफ सफाई व अन्य धर्मों के सम्मान की नसीहतें की गई। इस दौरान प्रशासन पूरी तरह से सक्रिय सजग नज़र आया। ड्रोन कैमरों की मदद से भी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया जाता रहा।
बताते चलेंकि सोमवार सुबह विशेष नमाज़ के साथ शुरू हुई कुर्बानी का सिलसिला मंगलवार व बुधवार शाम तक जारी रहेगा। नगर पालिकाओं व नगर पंचायतों व ब्लाक स्तर पर साफ सफाई, चूने का छिड़काव व पानी सप्लाई की विशेष व्यवस्था कराई गई। जिलाधिकारी के सख्त निर्देश पर बिजली विभाग भी तीन दिनों तक निर्बाध बिजली सप्लाई देने में जुटा नज़र आया।
लोकसभा मतदान के बाद से जिलाधिकारी अविनाश सिंह व पुलिस कप्तान डॉ कौस्तुभ द्वारा लगातार संभ्रांत लोगों के साथ बैठकें कर आपसी सौहार्द से पर्व मनाने एवं किसी तरह की अफवाहों पर ब्रेक लगाने में आमजनों से सहयोग की अपील करते नज़र आये थे जिसका असर भी नज़र आया।
बहरहाल सोमवार से जहां मुस्लिम समाज तीन दिवसीय बकरीद पर्व शांति पूर्ण ढंग से मना रहा है वहीं कल बड़ा मंगलवार पर भी विभिन्न स्थानों पर भव्य भंडारे का आयोजन किया गया है जिसे सकुशल सम्पन्न कराने में भी प्रशासन ने रूपरेखा तैयार कर रखी है।

अन्य खबर

बुनकरों की समस्याओं पर ‘सरकारी चौपाल’ कल! टाण्डा में जुटेंगे डीएम-एडीएम, बैंक और बिजली विभाग के अफसर

बरियावन बुलडोजर कांड पहुंचा CM योगी के दरबार! डीएम एसपी के संग प्रभारी मंत्री ने मौके पर पहुंचकर पीड़ितों से की सीधी बात

अम्बेडकरनगर में बड़ा सड़क हादसा: सरिया लदा ट्रक गहरे नाले में समाया, चालक-खलासी गंभीर

error: Content is protected !!