WhatsApp Icon

वरिष्ठ पत्रकार बजरंगी लाल जायसवाल की अंतिम बिदाई पर पुलिस ने दी गॉर्ड ऑफ ऑनर सलामी

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: औद्योगिक बुनकर नगरी निवासी वरिष्ठ पत्रकार व लोकतंत्र रक्षक सेनानी बजरंगी लाल जायसवाल का सोमवार-मंगलवार की मध्य रात्रि में निधन हो गया। वरिष्ठ पत्रकार बजरंग जायसवाल के निधन की ख़बर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना पर टांडा एसडीएम मोहनलाल गुप्ता उनके आवास पर पहुँच कर श्रद्धासुमन अर्पित किया।टांडा कोतवाली निरीक्षक दीपक सिंह रघुवंशी व एसएसआई वेद प्रकाश यादव ने शव को तिरंगा में लपेट कर लोकतंत्र रक्षक सेनानी को सलामी दिया। स्व.बजरंगी लाल जायसवाल को श्रद्धासुमन अर्पित करने वालों की लंबी कतार लगी हुई थी।

लोकतंत्र रक्षक सेनानी बजरंगी लाल जायसवाल की अंतिम यात्रा प्रस्थान से पूर्व पुलिस कर्मियों ने विधिवत गॉर्ड ऑफ ऑनर से सलामी पेश किया तथा महादेवा घाट पर भी अंतिम बिदाई के पहले शव पर तिरंगा डाला गया और फिर पुलिस कर्मियों ने गॉर्ड ऑफ ऑनर से सलामी पेश किया।स्व. बजरंगीलाल के शव को उनके पुत्र भूपेश जायसवाल उर्फ डब्बू भाई ने मुखाग्नि दिया।

अन्य खबर

राष्ट्रीय लोक अदालत में 1.41 लाख से अधिक वादों का निस्तारण, करोड़ों के विवाद सुलझे

82 लाख के जगदेव बाबा सद्भावना हाल का भव्य लोकार्पण, गरीब परिवारों को मिलेगी बड़ी राहत

हज यात्रियों की ECG जांच में महिलाओं की निजता पर सवाल! पुरुष टेक्नीशियन के सामने कपड़े हटाने की मजबूरी, शिकायत पर CMS ने तुरंत लिया संज्ञान

error: Content is protected !!