WhatsApp Icon

जलालपुर प्रशासन ने बैनर पोस्टर हटवाने के लिए चलाया विशेष अभियान

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: चुनाव आयोग द्वारा आचार संहिता का अधिसूचना जारी होते ही प्रशासन हरकत में आ गया। शहर से लेकर गांव तक राजनीतिक पार्टियों के वॉल पेंटिंग, पोस्टर आदि को देर शाम से लेकर आज पूरा दिन उतारने में लग रहा। जलालपुर नगर पालिका क्षेत्र में नगर पालिका के कर्मचारियों द्वारा पूरे नगर क्षेत्र में लगे पोस्टर बैनर को उतार दिया गया, वहीं नगर क्षेत्र के दीवारों पर हुई वॉल पेंटिंग को पेंट से मिटाया गया।

नायब तहसीलदार दलबल के साथ निकलकर रामगढ़ रोड से अंबरपुर, भियांव रफीगंज सहित अन्य क्षेत्रों में पोस्टर बैनर वॉल पेंटिंग को हटवाया गया। वहीं उपजिलाधिकारी सुभाष सिंह व पुलिस क्षेत्राधिकारी देवेंद्र कुमार के नेतृत्व में निकले प्रशासनिक अमले ने जलालपुर नगर क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता का पालन करवाने हेतु होर्डिंग बैनर को उतरवाने का काम किया। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा स्थानीय नागरिकों से मुलाकात करते हुए चुनावी अवधि के दौरान पड़ रहे त्योहारों को आपसी सामंजस्य व सद्भाव के साथ मनाने की बात कही गई साथ ही राजनीतिक पार्टियों को आचार संहिता का पालन करने का निर्देश दिया।

अन्य खबर

दहियावर में आज निकलेगा जुलूस-ए-अमारी, देशभर से पहुंचेंगे उलेमा और अकीदतमंद; कई अंजुमनें करेंगी शिरकत

रियाज़ अहमद की 40वीं बरसी पर उमड़ा अकीदतमंदों का हुजूम, कुरआनख्वानी के बाद सजा भव्य जलसा, लंगरे आम में उमड़ी भीड़

नागपंचमी पर विधि-विधान से पूजन के बाद शुरू हुई लट्ठबाजी प्रतियोगिता

error: Content is protected !!