WhatsApp Icon

रिटायरमेंट के बाद भी कमाऊ कुर्सी पर चिपके हैं बाबू – फाइलों में हो रहा है बड़ा खेल

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: रिटायरमेंट के बाद भी चहेते वरिष्ठ लिपिक से साहब का मोह नहीं भंग हो पा रहा है और रिटायर्ड बाबू लगातार फाइलों से खेल रहा है और सवाल पूंछने पर मनबढ़ बाबू फर्जी मुकदमों में फंसाने की धमकी भी देता है और विभागाध्यक्ष मनबढ़ व कमाऊ बाबू का स्पोर्ट करते नजर आ रहे हैं।


मामला नगर पालिका परिषद जलालपुर से जुड़ा हुआ है जहां वरिष्ठ लिपिक पद पर कार्यरत आज्ञाराम वर्मा का आज भी अपनी कुर्सी पर कब्ज़ा बरकरार है। कमाऊ बाबू को बाकायदा पालिका अध्यक्ष के कार्यालय व विश्राम कक्ष के बगल में नया कार्यालय स्थापित कर दिया गया है और वहाँ बड़ी संख्या में फाइलों को रख दिया गया है जहाँ सेवानिवृत्त हो चुके वरिष्ठ लिपिक आज्ञाराम वर्मा लगातार फाइलों से उलझे नज़र आ रहे हैं। रिटायर्ड बाबू द्वारा काम करता देख जब स्थानीय पत्रकार द्वारा उनके ड्यूटी पर होने का सबब पूंछा तो आग बबूला हो गए और अपने अंदाज में धमकी देते भी नज़र आए जिससे पत्रकारों में आक्रोश व्याप्त हो गया।
बताते चलेंकि नगर पालिका परिषद जलालपुर में कार्यरत वरिष्ठ लिपिक आज्ञाराम वर्मा गत 31 मार्च को सेवानिवृत्त हो चुके हैं। उक्त सम्बन्ध में विभागाध्यक्ष नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी यदुनाथ से वार्ता की गई तो उन्होंने साफ कहा कि हमें अधिकार है कि हम जिससे चाहें काम कराया सकते हैं इसके लिए नगर पालिका बोर्ड से भी उन्हें अनुमोदन की जरूरत नहीं है।
रिटायर्ड बाबू का मोह भंग ना होने के कारण विभागाध्यक्ष द्वारा वरिष्ठता सूची भी जारी नहीं की गई है और तो और विभागाध्यक्ष लगातार रिटायर्ड बाबू का पक्ष लेते नज़र आ रहे हैं जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

अन्य खबर

रात में खनन का तांडव: गरजती है जेसीबी, फर्राटा भरते हैं ट्रैक्टर—खनन विभाग मूक दर्शक

सीसीटीवी में कैद ‘स्मार्ट चोर’: पलक झपकते बाइक उड़ाई, पुलिस से गोहार

चकमार्ग की पैमाइश में ‘गुंडागर्दी’! लेखपाल से अभद्रता, सरकारी काम रोका—हिरासत में दो युवक

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.