WhatsApp Icon

बाबा साहेब पर टिप्पणी से नाराज़ कांग्रेस व सपा के बाद बसपा भी करेगी प्रदर्शन

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: भारत रत्न व संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर पर केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह की टिप्पणी से विपक्षी दलों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है। कांग्रेस के प्रदर्शन के बाद जहां समाजवादी पार्टी शनिवार को प्रदर्शन करने जा रही है वहीं बसपा सुप्रीमो ने भी धरना प्रदर्शन व ज्ञापन देने का निर्देश जारी कर दिया है।


शनिवार को सपा जिलाध्यक्ष जंग बहादुर यादव के नेतृत्व में सपा कार्यालय से कलेक्ट्रेट तक पदमार्च कर प्रदर्शन किया जाएगा जबकि बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष सुनील सावंत गौतम के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट के निकट स्थित बाबा साहब की प्रतिमा के समक्ष विरोध प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को ज्ञापन दिया जाएगा। ज्ञात रहे कि बसपा द्वारा विगत कई वर्षों से धरना प्रदर्शन नहीं किया जा रहा था लेकिन सदन में देश के केंद्रीय गृह मंत्री द्वारा बाबा साहेब अम्बेडकर पर टिप्पणी करने के बाद से जहां कांग्रेस व सपा मुखर हो गई है वहीं बसपा ने भी विरोध का सुर छेड़ दिया है।

अन्य खबर

खबर का असर: कीचड़ में रोती मासूम का वायरल वीडियो बना प्रशासन की चेतावनी, घंटों में दुरुस्त हुई सड़क

जंतर-मंतर की गूंज पहुंची जलालपुर: शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग पर सपा छात्र सभा का पैदल मार्च, भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर गरजे कार्यकर्ता

22 जुलाई को टांडा में भाजपा का बूथ अध्यक्ष सम्मेलन, पूर्व प्रत्याशी कपिलदेव वर्मा ने तैयारियों का लिया जायजा

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.