WhatsApp Icon

बाबा साहेब के चित्र से छेड़छाड़ पर भड़के भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र से कथित छेड़छाड़ कर उसे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के चित्र के साथ आधा जोड़ने के विरोध में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में काफी आक्रोश व्याप्त है। भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष कपिलदेव वर्मा ने सोशल मीडिया के माध्यम से नाराजगी प्रकट करते हुए बाबा साहब का अपमान बताया। दूसरी तरफ जलालपुर तहसील में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को जलालपुर तहसील में जोरदार प्रदर्शन किया।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी बांधकर धरना दिया और अखिलेश यादव के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रैली निकाली। इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव और नगर अध्यक्ष संदीप गुप्ता ने किया। कार्यकर्ताओं ने यादव चौराहा स्थित बाबा साहब अंबेडकर पार्क परिसर में इकट्ठा होकर बैठकर विरोध जताया। उन्होंने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी द्वारा बाबा साहब के चित्र से छेड़छाड़ कर राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास किया गया है, जो अत्यंत निंदनीय है। धरना-प्रदर्शन के बाद भाजपा कार्यकर्ता रैली के रूप में अम्बेडकर पार्क से बाहर निकले और समाजवादी पार्टी व अखिलेश यादव के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।
प्रदर्शन के दौरान भाजपा एमएलसी प्रतिनिधि गोपाल कृष्ण कसौधन, प्रेमचंद, दुर्गेश गुप्ता, सभासद प्रतिनिधि दिलीप यादव, आसाराम मौर्य, शीतल सोनी, प्रेमचंद, विक्की गौतम, महेंद्र चौहान, अनिल राजभर, गिरीश जायसवाल समेत दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अन्य खबर

अम्बेडकरनगर में दो दर्दनाक सड़क हादसे, दो युवकों की मौत से परिवारों में मचा कोहराम

टाण्डा में शिक्षा, तरक़्क़ी और सामाजिक बदलाव की नई उम्मीद जगाने पहुंचा एएमपी, युवाओं को मिला मार्गदर्शन और मदद का भरोसा

बकरीद से पहले टाण्डा में प्रशासन का सख्त संदेश: आपसी सौहार्द से मनाएं पर्व “खुले में कुर्बानी हुई तो होगी कार्रवाई, माहौल बिगाड़ने वालों की खैर नहीं”

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.