WhatsApp Icon

भारतीय संविधान जनक बाबा साहब की देश के प्रति समर्पण और त्याग को देश वासी कभी भी नहीं भूलेंगे : कपिलदेव वर्मा

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: संगठन के शीर्ष नेतृत्व के अह्वान पर जनपद में 15 से 25 अप्रैल तक चलने वाले भारत रत्न डॉ भीम राव अंबेडकर सम्मान अभियान के अन्तर्गत जिलाध्यक्ष त्रिम्बक तिवारी के नेतृत्व में व जिला संयोजक जिला मंत्री चंद्रिका प्रसाद के संयोजन में जनपद में चल रहे अनुसूचित जाति के वरिष्ठ प्रबुद्ध जनों से सम्पर्क अभियान के अंतर्गत पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा ने अकबरपुर जिला मुख्यालय के अनुसूचित वर्ग के वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ आर के दास, शिक्षक राम समुझ शास्त्री, वरिष्ठ सर्जन डॉ शशिकांत, आर्थो सर्जन डॉ प्रदीप कुमार, डॉ संजय खरवार से उनके आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात कर डॉ भीम राव अंबेडकर के सम्मान और अनुसूचित वर्ग की उत्थान और उन्नयन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार द्वारा किए गए कार्यों की चर्चा किया।


अनुसूचित वर्ग के वरिष्ठ जनों से सम्पर्क में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा ने कहा कि डॉ भीम राव अंबेडकर की जन्म स्थली मध्य प्रदेश के महू में पंचतीर्थ शब्द गढ़ा जन्म स्थली में भव्य स्मारक, शिक्षा ग्रहण करने के समय ब्रिटेन की लंदन में रहने वाले उनके आवास को खरीद कर, नागपुर में जहां पर बौद्ध धर्म की दीक्षा ली, दीक्षा भूमि, दिल्ली में महापरिनिर्वाण स्थल और मुंबई में चैतन्य भूमि, डॉ अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय केंद्र 15 जनपथ को भाजपा की केंद्र सरकार ने 7 दिसंबर 2017 को समर्पित किया। भारत की संविधान के जनक बाबा साहब की देश के प्रति समर्पण और त्याग को देश वासी कभी भी नहीं भूलेंगे। कहा कि बाबा साहब ने सदैव सामाजिक समरसता के लिए संघर्ष किया। कहा कि भाजपा की सरकारों ने अनुसूचित वर्ग की उत्थान और उन्नयन के लिए जितने काम किए हैं उतना काम कांग्रेस,सपा और बसपा की सरकारों ने कभी भी नहीं किया। कहा कि अनुसूचित जाति और जनजातियों की कल्याण के लिए भाजपा सरकार हमेशा प्रयास और चिंतन करती रहती है।
उपरोक्त विज्ञप्ति जारी करते हुए भाजपा जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय ने बताया कि पूर्व जिलाध्यक्ष के साथ सम्पर्क में भाजपा नेता नंद कुमार तिवारी राना, राजेश्वर गौतम, ललित श्रीवास्तव, अतुल वर्मा, अभिषेक सिंह यादव, मुकेश तिवारी आदि शामिल रहे।

अन्य खबर

अम्बेडकरनगर में दो दर्दनाक सड़क हादसे, दो युवकों की मौत से परिवारों में मचा कोहराम

टाण्डा में शिक्षा, तरक़्क़ी और सामाजिक बदलाव की नई उम्मीद जगाने पहुंचा एएमपी, युवाओं को मिला मार्गदर्शन और मदद का भरोसा

बकरीद से पहले टाण्डा में प्रशासन का सख्त संदेश: आपसी सौहार्द से मनाएं पर्व “खुले में कुर्बानी हुई तो होगी कार्रवाई, माहौल बिगाड़ने वालों की खैर नहीं”

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.