अम्बेडकरनगर: संविधान निर्माता, भारत के प्रथम कानून मंत्री, भारत रत्न बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 133 वीं जयंती हंसवर क्षेत्र में परंपरानुसार 24 अप्रैल दिन बुधवार को काफी हर्षोउल्लास के साथ मनाई गई। उक्त अवसर पर भव्य झांकियां निकल कर आपसी सौहार्द व देश प्रेम का संदेश दिया गया।
आपको बताते चलें कि हंसवर भूलेपुर क्षेत्र में प्रत्येक वर्ष 24 अप्रैल को बाबा साहब का जन्मोत्सव मनाया जाता है। उक्त मौके पर भव्य झांकियां भी निकाली जाती है। बुधवार की शाम लगभग 06 बजे से हंसवर थाना क्षेत्र के बरही गाँव से झांकियां निकाली गई जो सेमर खानपुर, मेढ़ी होते हुए भूलेपुर में पहुंची जहां जुलूस का भव्य स्वागत अभिनन्दन किया गया।

भूलेपुर के बाद हंसवर होते हुए कटोखर चौराहा पर देर शाम में पहुंच कर जुलूस समाप्त हो गया। उक्त जुलूस में मुख्य रूप आलापुर विधायक त्रिभुवन दत्त, पूर्व विधायक स्वर्गीय हाजी अजीमुलहक पहलवान पुत्र मुसाब अजीम, सुरजीत वर्मा, मो. मक्की नेता, राजमन भारती, अफजल, तारिक अनवर, संतोष कन्नौजिया, शिवमूरत, राम गोपाल, सुन्दर, रेहान, परवेज अख्तर आदि मौजूद रहे। शोभायात्रा के दौरान सीओ टांडा शुभम सिंह व हंसवर थानाध्यक्ष सुनील कुमार पांडेय भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। उक्त जुलूस के माध्यम से आपसी गंगा जमुनी तहजीब व राष्ट्रीय एकता व प्रेम का संदेश दिया गया।




