WhatsApp Icon

दरोगा पर अभद्रता का आरोप लगाते गए अधिवक्ताओं ने किया कार्य बहिष्कार – जेल चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: अधिवक्ता से जेल चौकी प्रभारी द्वारा अभद्रता का आरोप लगाते हुए शनिवार को जिला मुख्यालय पर अधिवक्ताओं ने कार्य बहिष्कार कर दिया जिसके बाद पुलिस कप्तान ने जेल चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया।


बताते चलेंकि शुक्रवार को मरैला के पास हुए एक सड़क दुर्घटना के बाद जिला कारागार पुलिस चौकी इंचार्ज व एक अधिवक्ता के बीच हुई नोकझोंक हो गई थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सड़क दुर्घटना में महिला घायलावस्था में सड़क और पड़ी तड़प रही थी और मौके ओर पहुंचे जेल चौकी प्रभारी जयकिशन यादव एम्बुलेन्स के लिए लगातार फोन कर रहे थे और इस दौरान अधिवक्ता द्वारा अपने मोबाइल से वीडियों बनाई जा रही जिससे एसआई नाराज़ हो गए और अधिवक्ता को वहां से भगाने लगे जो अधिवक्ता को बुरा लग गया। उक्त मामला शनिवार को तूल पकड़ता नज़र आया। अधिवक्ताओं ने अभद्रता का आरोप लगाते हुए शनिवार को कार्य बहिष्कार करने का फैसला लिया जिसके बाद पुलिस कप्तान ने जेल चौकी प्रभारी जयकिशन यादव को तत्काल लाइन हाजिर कर दिया तथा उनके स्थान और अलीगंज थाना पर तैनात एसआई प्रभात कुमार को जेल चौकी का दायित्व सौंप दिया है।

अन्य खबर

राष्ट्रीय लोक अदालत में 1.41 लाख से अधिक वादों का निस्तारण, करोड़ों के विवाद सुलझे

82 लाख के जगदेव बाबा सद्भावना हाल का भव्य लोकार्पण, गरीब परिवारों को मिलेगी बड़ी राहत

हज यात्रियों की ECG जांच में महिलाओं की निजता पर सवाल! पुरुष टेक्नीशियन के सामने कपड़े हटाने की मजबूरी, शिकायत पर CMS ने तुरंत लिया संज्ञान

error: Content is protected !!