WhatsApp Icon

आयुष मल्टीपल हॉस्पिटल सीज़ – मुकदमा दर्ज

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: बसखारी में गायत्री मंदिर के सामने संचालित आयुष मल्टीपल हॉस्पिटल को सीएमओ द्वारा सीज़ कर दिया है तथा बसखारी पुलिस ने चिकित्सक के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर लिया है।


बताते चलेंकि बसखारी में अकबरपुर मार्ग ओर गायत्री मंदिर के सामने संचालित आयुष मल्टीपल हॉस्पिटल में नवजात बच्ची व 24 वर्षीय प्रसूता रीना देवी पत्नी राजन निवासी हरनी डीह थाना हंसवर की इलाज़ के दौरान मौत हो गई थी जिसके बाद परिजनों ने जमकर हंगामा करते हुए मुकदमा दर्ज कर डॉक्टर को गिरफ्तार करने की मांग किया था। बसखारी थानाध्यक्ष संत कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर चिकित्सक मूल चन्द मौर्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और दिनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
घटना के बाद होश में आये स्वास्थ विभाग की तीन सदस्यीय टीम आयुष मल्टीपल हॉस्पिटल पहुंची और अस्पताल को सीज़ कर दिया गया। तीन सदस्यीय टीम में सीएमओ डॉक्टर राजकुमार, डिप्टी सीएमओ डॉक्टर एस. के सिंह व बसखारी सीएचसी प्रभारी डॉक्टर प्रशांत शामिल रहे। बताते चलेंकि आयुष मल्टीपल हॉस्पिटल के भवन में ही पहले जय डाइग्नोस्टिक सेंटर के रूप संचालित होता था जो लगातार विवादों में घिरा रहता था।

अन्य खबर

हर विधानसभा में बाबा साहेब की 10 प्रतिमाओं का होगा कायाकल्प, अम्बेडकरनगर में 50 स्थलों पर सौंदर्यीकरण का बड़ा अभियान शुरू

आयुष्मान अप्रूवल के बाद ऑपरेशन… बीच में ही हजारों की डिमांड! LKO रेफर कर बताया सवा लाख का खर्च, हॉस्पिटल की व्यवस्था पर बड़ा सवाल

संविधान पर संकट के खिलाफ लखनऊ में हुंकार भरेगी कांग्रेस, शक्ति प्रदर्शन के लिए कृष्ण कुमार यादव ने किया कार्यकर्ताओं का आह्वान

error: Content is protected !!