WhatsApp Icon

आयुष्मान भारत योजना के 06 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित हुआ भव्य कार्यक्रम

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: आयुष्मान भारत योजना के 06 वर्ष पूर्ण होने पर टांडा सीएचसी में एक दिवसीय चिकित्सा शिविर का भव्य आयोजन किया गया।


चिकित्सा स्वास्थ्य परिवार कल्याण एवं चिकित्सा शिक्षा के प्रमुख सचिव के निर्देश के क्रम में सोमवार को आयुष्मान भारत योजना के 06 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टाण्डा पर एक दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उदघाटन जिला पंचायत श्याम सुंदर उर्फ साधु वर्मा व संजू देवी पूर्व विधायक टाण्डा अध्यक्ष के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस शिविर में मुख्यतः 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के विशेष मरीजो के लिये निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं आवश्यक दवाओं का वितरण किया गया। इस शिविर में मरीजों का मधुमेह रक्त चाप, यूरिन ऐलब्यूमिन, सीवीसी, आरवीएस आदि आवश्यक जाचें की गयी। इस अवसर पर सुनील पासवान (जिला मन्त्री भाजपा) श्री दिनेश त्रिपाठी (मण्डल संयोजक भाजपा) श्रीमती तारा देवी कन्नौजिया (पूर्व जिला महामन्त्री भाजपा) घिसियावन मौर्या (सभासद टाण्डा) एवं सामु० स्वा० केन्द्र टाण्डा से डा० अजय गुप्ता, डा. राहुल वर्मा, डा. दिव्यांशु, डा. दिनेश सिंह, रंजीत वर्मा, मो.इसराइल, अमरनाथ जायसवाल, कृष्ण मोहन जायसवाल, गौरव द्विवेदी आदि लोग उपस्थित थे।

अन्य खबर

संतोष के निलंबन के बाद भूपेंद्र सिंह बने अकबरपुर कोतवाल, एसपी प्राची सिंह का बड़ा फैसला

शबाना नाज़ के पक्ष में ‘डबल अदालती फैसला’! पति हत्याकांड में आरोपी को उम्रकैद, अब हाईकोर्ट ने भी अवमानना केस किया खारिज

रात्रि में जेसीबी से घर गिराने के मामले में अकबरपुर इंस्पेक्टर निलंबित, एसआई सहित दो अन्य पर भी कार्यवाही

error: Content is protected !!