अम्बेडकरनगर: भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता व पूर्व प्रत्याशी अवधेश द्विवेदी का की तबियत खराब होने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिसके कारण उनके पैतृक गांव में आयोजित दीपावली मिलन समारोह स्थगित कर दिया गया।
श्री अवदेश के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ कर हर कोई कामना कर रहा है। पूर्व मंत्री सांसद लालजी वर्मा, भाजपा प्रत्याशी धर्मराज निषाद, सपा प्रत्याशी शोभावती वर्मा, बसपा प्रत्याशी अमित वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष त्रियम्बक तिवारी, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष कपिलदेव वर्मा, सपा पूर्व जिलाध्यक्ष राम सकल यादव, सपा युवा नेता मो.तालिब आदि ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भाजपा नेता अवधेश द्विवेदी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना किया। श्री अवधेश की पत्नी पूनम द्विवेदी ने अपने फेसबुक एकाउंट के माध्यम से अवगत कराया कि पैतृक गांव दूबाने का पूरा भीटी में आयोजित दीपावली मिलन समारोह को स्थागित कर दिया गया है।



