WhatsApp Icon

एटीएम मशीन में फाइबर प्लेट के सहारे छेड़छाड़ कर व एटीएम कार्ड बदल कर पैसा हड़प करने वाला शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: एटीएम मशीन में पैसा निकासी वाले स्थान पर फाइबर की प्लेट लगा कर उभोक्ताओं द्वारा निकासी किये जाने वाले पैसों को रोक लेता था और उपभोक्ताओं के जाने के बाद उसे निकाल कर हड़प कर जाता था लेकिन टाण्डा पुलिस की सक्रियता से शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया।


गिरफ्तार अभियुक्त मुमताज पुत्र ढ़ोड़ई निवासी ग्राम खुसालपुर थाना बेवाना ने धोखे से पैसा हजम करने की ट्रिक बताते हुए कहा कि एटीएम के अन्दर जाकर धन निकासी द्वार को फाइवर प्लेट से बन्द कर देता हूँ जिससे कोई एटीएम धारक पैसा निकालता है तो पैसा आकर निकासी द्वारा पर रूक जाता है। उसके चले जाने के उपरान्त प्लेट हटाकर पैसा निकाल लेता हूँ और अपने पास हर प्रकार के बैंकों के एटीएम कार्ड भी रखता हूं जिनका उपयोग अनभिज्ञ एटीएम धारक जो पैसा एटीएम से निकालने आते है उनकी मदद करने के बहाने उनका पैसा निकालकर पिन की जानकारी कर एटीएम कार्ड बदल देता हूँ तथा बाद में उस कार्ड का उपयोग कर एटीएम धारक के खाते से पैसे निकाल लेता हूँ।
23 अप्रैल को टाण्डा नगर के आदर्श चौराहे पर आईसीआईसीआई बैंक एटीएम मशीन के पास जो घटना हुई थी। उसके सम्बन्ध में पूछने पर बताया कि साहब मैं एटीएम के अन्दर एटीएम मशीन मे पैसा निकासी द्वार पर फाइवर प्लेट लगाकर अवरूद्ध कर दिया था उसी दौरान एक 12 से 14 वर्ष का लड़का पैसा निकालने आया लेकिन मेरे द्वारा लगाये गये फाइवर प्लेट के कारण उस लड़के का पैसा नहीं निकल पाया,जब लड़का वहाँ से चला गया तो मैं उसी पैसो को निकाल रहा था कि तव तक एटीएम मे पैसा डालने वाली गाड़ी वहां पहुंची और मेरे द्वारा फँसा हुआ पैसा निकालते हुए मुझे पकड़ लिया था मुझे थाने ले जाने का प्रयास कर रहे थे कि मैं मौका पाकर पकड़े हुए व्यक्ति को कोहनी से सीने पर मारकर अपने को छुड़ाकर पास की गली में भाग गया था लेकिन पकड़ा गया।

अन्य खबर

राम मंदिर चंदा विवाद की गूंज पहुंची अंबेडकरनगर, जलालपुर बार ने न्यायिक कार्य का किया बहिष्कार; ट्रस्ट पदाधिकारियों पर मुकदमा दर्ज कर निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

288 कर्मचारियों का मानदेय अटका, परिवारों पर आर्थिक संकट – ईओ की टेबल पर रुकी भुगतान फाइल!

640वें उर्स का रूहानी समापन: सरकारे कला में गूंजी दिल दहला देने वाली दुआ, लाखों जायरीन की नम आंखों से मांगी गई मुरादें

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.