WhatsApp Icon

नदी तट पर अवैध अतिक्रमणकारियों के खिलाफ नगर पालिका हुआ सख्त – पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की किया मांग

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: जलालपुर में स्थित तमसा नदी पर लगातार हो रहे अवैध अतिक्रमण और अस्थायी निर्माण को लेकर नगर पालिका प्रशासन सक्रिय हो गया है। मंगलवार को नगर पालिका ने तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज करने हेतु तहरीर दी है।


नगर पालिका द्वारा दिए गए शिकायती पत्र में कहा गया है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश और एनजीटी टीम के निर्देश के बाद राजस्व व नगर पालिका की संयुक्त टीम ने नदी की धारा से 100-100 मीटर की दूरी पर चिन्हांकन किया था। जांच में पाया गया कि उर्दू बाजार के रूहाबाद के कुछ लोगों ने चिन्हित क्षेत्र में कब्जा कर अवैध निर्माण खड़ा कर दिया है, जिससे पर्यावरण को गंभीर नुकसान पहुँच रहा है। नगर पालिका ईओ अरविंद कुमार ने स्पष्ट किया कि सरकारी भूमि, बंजर क्षेत्र अथवा नदी तट पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा या निर्माण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
इधर, जलालपुर कोतवाली प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्रकरण की जांच कराई जा रही है। उच्चाधिकारियों से वार्ता के बाद दोषियों पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

अन्य खबर

108 कन्याओं का पूजन, भोजन और वस्त्र वितरण के साथ मना कैबिनेट मंत्री नंदी का ‘पुनर्जन्मोत्सव’

‘तालाब’ बना टाण्डा बस स्टेशन! विशाल परिसर जलमग्न, पड़ोसी घरों में घुस रहा पानी, जिम्मेदार बेखबर

किछौछा उर्स में चादरपोशी के बाद बोले राममूर्ति वर्मा- हक छीनने वालों को मिले सजा, देश-दुनिया से हो ज़ालिमों का अंत

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.