WhatsApp Icon

नवागत एडिशनल एसपी पश्चिमी ने टाण्डा कोतवाली व अलीगंज थाना का किया औचक निरीक्षण, सीओ टाण्डा भी रहे मौजूद

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: नवागत एडिशनल एसपी पश्चिमी हरेंद्र कुमार ने रविवार देर शाम को टाण्डा कोतवाली व थाना अलीगंज का आकस्मिक निरीक्षण करते हुए थाना कार्यालय, महिला हेल्प डेस्क, सीसीटीएनएस कार्यालय, हवालात, हिस्ट्रीशीटर फोटोयुक्त चार्ट, थाना परिसर का निरीक्षण कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।


टाण्डा कोतवाली अचानक पहुंचे एडिशनल एसपी हरेंद्र कुमार को टाण्डा कोतवाली निरीक्षक दीपक सिंह रघुवंशी ने महिला हेल्प डेस्क, हिस्ट्रीशीटर फोटोयुक्त चार्ट, हवालात सहित सम्बंधित रजिस्टर आदि दिखाया जहां सीओ टाण्डा शुभम कुमार भी मौजूद रहे। श्री हरेंद्र अलीगंज थाना पर भी पहुंचे जहां अलीगंज थानाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह द्वारा थाना कार्यालय, परिसर, हवालात, महिला डेस्क आदि का निरीक्षण कराया गया जहां सीओ टाण्डा शुभम कुमार भी मौजूद रहे। नवागत एडिशनल एसपी हरेंद्र कुमार ने टाण्डा कोतवाली निरीक्षक दीपक सिंह रघुवंशी व अलीगंज प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र सिंह को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया।

अन्य खबर

तहसील के दरवाजे पर दिव्यांग की फरियाद बेअसर! 10 मीटर रास्ते के लिए पति-बच्चों संग भूख हड़ताल, प्रशासन के आश्वासन पर उठे सवाल

सरकार की मंशा पर पानी फेर रही बदहाली! 2.34 करोड़ के सद्भाव मंडप में अंधेरा, पंखे-टोटियां नदारद; डेढ़ साल में गिनती की बुकिंग, जांच की मांग

वरिष्ठ पत्रकार आशुतोष श्रीवास्तव पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता इंद्रसेन लाल श्रीवास्तव के निधन से मचा कोहराम; महादेवा घाट पर नम आंखों से अंतिम विदाई

error: Content is protected !!