WhatsApp Icon

पत्नी की शिकायत पर पति के बक्से से बरामद हुआ असलहा, गिरफ्तार

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: घर के अंदर लोहा के बक्से में अवैध असलहा रखने की पत्नी ने पुलिस से शिकायत किया, जिसकी जांच में पहुंची पुलिस को नाजायज़ तमंचा व ज़िंदा कारतूस बरामद करते हुए पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।


मामला टांडा कोतवाली क्षेत्र के चिंतौरा खुर्द निकट ईदगाह का है जहां के निवासी राम प्रीत पुत्र स्व. सुबई अपने घर के अंदर एक लोहा के बॉक्स में अवैध असलहा रखता है, पत्नी को शक था कि पति किसी दिन कोई बड़ी घटना को अंजाम दे देगा, कई बार मना करने पर भी पति ने जब असलहा घर से बाहर नहीं फेंका, तो पत्नी ने टांडा कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर शिकायत किया, उक्त शिकायत को टांडा कोतवाली निरीक्षक दीपक सिंह रघुवंशी ने गंभीरता से लेते हुए तत्काल कांस्टेबल राजू यादव व सूरज कुमार को वादिका के साथ भेजा, जहां वादिका लोहा का बक्सा घर से निकाल कर बाहर लाई, जिसकी चाभी उसके पति के पास थी। आरोपी राम परित ने जब बॉक्स को खोला तो प्लास्टिक के एक झोले में 12 बोर देशी नाजायज़ तमंचा व 12 बोर जिंदा कारतूस बरामद किया गया।

अन्य खबर

टाण्डा में सपा टिकट की जंग तेज! विधायक राममूर्ति के बीच राम सकल की एंट्री, राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिलकर ठोंकी दावेदारी—‘टिकट मिला तो 100% जीत’ का दावा

हज पर जाना है तो पहले कराएं मेडिकल! जिला अस्पताल में शुरू हुआ फिटनेस सर्टिफिकेट की प्रक्रिया, जानिए डिटेल

अल्पसंख्यक आयोग में अम्बेडकरनगर की नेहा खातून की एंट्री! मोहसिन रजा को अध्यक्ष, नेहा को मिली बड़ी जिम्मेदारी

error: Content is protected !!