अम्बेडकरनगर: अपनी मां के लिए दो पहिया वाहन से जूस लेकर लौट रहे किशोर पर कुछ अज्ञात चार पहिया सवार लोगों द्वारा बीच रास्ते में असलहे के बल पर रोक कर जबरदस्त पिटाई करना शुरू कर दिया। किशोर किसी तरह जान बचाते हुए खेत की तरफ भागने लगा। आसपास के लोगों की भीड़ इकट्ठा देख हमलावर कार में बैठ फरार हो गए।
घटना जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के रामपुर चांडीडीहा के पास घटित हुई है । प्राप्त जानकारी के अनुसार उसरहा गांव स्थित अंबरपट्टी निवासी अभय डूबे अपने साथी रामपुर चांडीडीहा निवासी अर्पित सिंह के साथ जलालपुर अपनी मां के लिए जूस ले कर वापस अपने घर जा रहा था इसी दौरान जब वह रामपुर चांडीडीहा के पास पहुंचा ही था तभी जलालपुर से पीछा करते हुए एक स्विफ्ट कार में बैठे आधा दर्जन लोगों द्वारा ओवरटेक करते हुए बीच रास्ते में रोक लिया और असलहा दिखाते हुए मारना शुरू कर दिया दहशत में दोनों युवकों ने अपनी स्प्लेंडर बाइक छोड़ एक घर में घुसने का प्रयास किया लेकिन हमलावरों ने घर में भी घुसकर मारने का प्रयास किया जिससे घर से निकाल दोनों साथी खेत की तरफ भाग गए जिस पर हमलावरों ने बाइक को लाठी डंडे और भांडे से तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया आसपास के लोगों को इकट्ठा होते देख हमलावर दोबारा गाड़ी में बैठकर जलालपुर रोड की तरफ फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि हमलावर हाथ में असलहा भी लिए हुए थे।








