WhatsApp Icon

नई शिक्षा नीति से आत्मनिर्भर भारत के निर्माण को मिलेगी गति: असलम खान

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर। ज्ञान एजुकेशन, मकरही रोड स्थित हंसवर में शनिवार शाम “नई शिक्षा नीति के माध्यम से आत्मनिर्भर भारत का निर्माण” विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता दिलीप यादव ने की, जबकि संचालन सौरभ यादव ने किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं मोहम्मद शफी नेशनल इंटर कॉलेज, हंसवर के शिक्षक मोहम्मद असलम खान ने कहा कि नई शिक्षा नीति शिक्षा व्यवस्था में सकारात्मक परिवर्तन लाने वाली एक ऐतिहासिक पहल है। इससे विद्यार्थियों को अपनी रुचि और क्षमता के अनुरूप शिक्षा प्राप्त करने के अधिक अवसर मिलेंगे। उन्होंने कहा कि यह नीति केवल किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों में कौशल विकास, रचनात्मकता, नवाचार और आत्मविश्वास को बढ़ावा देने का कार्य करती है।

अध्यक्षीय संबोधन में दिलीप यादव ने कहा कि नई शिक्षा नीति भारतीय संस्कृति, मूल्यों और आधुनिक तकनीक का समन्वय प्रस्तुत करती है। यह नीति विद्यार्थियों को केवल रोजगार तलाशने वाला नहीं, बल्कि रोजगार सृजित करने वाला बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

कार्यक्रम का संचालन कर रहे सौरभ यादव ने कहा कि नई शिक्षा नीति के प्रभावी क्रियान्वयन से युवा वर्ग आत्मनिर्भर बनेगा और देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देगा। उन्होंने कहा कि इस नीति से विद्यार्थियों को उनकी रुचि एवं योग्यता के अनुरूप शिक्षा प्राप्त करने के बेहतर अवसर उपलब्ध होंगे। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने नई शिक्षा नीति के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करते हुए इसे देश के भविष्य और युवाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

अन्य खबर

ललई छठ पर उमड़ा मातृत्व का सैलाब! कुओं-तालाबों के किनारे बैठ माताओं ने मांगी बच्चों की लंबी उम्र और खुशहाली

बलिया में अम्बेडकरनगर की बेटियों का धमाका! शानदार खेल के दम पर क्वार्टर फाइनल में पहुंची KGBV टीम, बीएसए ने दी बधाई

ग्रामीण प्रतिभाओं को मिला नया हथियार—48 पंचायतों में शुरू हुई डिजिटल लाइब्रेरी, सपनों को मिलेगी उड़ान

error: Content is protected !!