WhatsApp Icon

फैसल को फंसाने के लिए उपेन्द्र ने रची अपहरण की साज़िश लेकिन टाण्डा पुलिस ने कर लिया गिरफ्तार

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: डायल 112 पर कॉलर अखिलेश तिवारी ने फोन कर बताया कि टाण्डा कोतवाली क्षेत्र के इस्माइलपुर बेल्दहां निवासी 21 वर्षीय उपेन्द्र यादव पुत्र जगत नारायण को फैसल पुत्र अज्ञात निवासी बनियानी थाना बसखारी व उसके साथियों द्वारा गोली मार कर अर्टिका गाड़ी में उठा ले गए हैं,

रविवार देर रात्रि में गोली मार कर अपहरण की सूचना से पुलिस एलर्ट मूड में आ गई और पूरे घटनाक्रम का पर्दाफाश करते हुए उपेन्द्र यादव को अवैध तमंचा व कारतूस के साथ शाहपुर कुरमौल मोड़ से प्रातः 04 बजे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार उपेन्द्र ने बताया कि उसकी फैसल से दुश्मनी थी और फैसल को फंसाने के उद्देश्य से अपने भाई को मोबाइल पर झूठी व फ़र्ज़ी कहानी सुनाया कि उसे गोली मार कर अपहरण के लिए गया है, और फिर यहां छुप कर इंतेज़ार कर रहा था लेकिन आप लोगों ने गिरफ्तार कर लिया।
बहरहाल गोली मार कर अर्टिका गाड़ी से अपहरण करने की फ़र्ज़ी कहानी बना कर फैसल को फंसाने की साजिश को टाण्डा कोतवाली पुलिस ने मात्र चंद घंटे में पर्दाफाश करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जिसकी क्षेत्र में खूब सराहना हो रही है।

अन्य खबर

हज पर जाना है तो पहले कराएं मेडिकल! जिला अस्पताल में शुरू हुआ फिटनेस सर्टिफिकेट की प्रक्रिया, जानिए डिटेल

अल्पसंख्यक आयोग में अम्बेडकरनगर की नेहा खातून की एंट्री! मोहसिन रजा को अध्यक्ष, नेहा को मिली बड़ी जिम्मेदारी

दुकान के सामने से बाइक उड़ाकर चोर फरार, 24 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग, पुलिस से लगाई गुहार

error: Content is protected !!