WhatsApp Icon

घूस लेते गिरफ्तार संविदा कर्मी को आखिर कौन दे रहा था संरक्षण, निष्पक्ष जांच में फंस सकते हैं अधिकारी

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: मनरेगा कार्यों की बिल पास करने के नाम पर अवैध धन लेते हुए अयोध्या की एंटीकरप्शन टीम ने कटेहरी ब्लॉक मुख्यालय पर तैनात संविदा कर्मी विवेक सिंह को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। संविदा कर्मी द्वारा अवैध वसूली की मांग करने की शिकायत नटकहा गाँव के प्रधान महेन्द्र सिंह द्वारा की गई थी। श्री महेंद्र ने एंटीकरप्शन टीम को बताया था कि मनरेगा बिल को पास करने के नाम पर संविदा कर्मी विवेक सिंह लगातार अवैध धन की मांग करता है।

उक्त शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एंटीकरप्शन टीम ने जाल बिछाया और बुधवार को पांच हज़ार रुपये घूस लेते हुए विवेक सिंह को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया जिससे हड़कम्प मच गया।क्षेत्र में चर्चा बनी हुई है कि संविदा कर्मी विवेक सिंह जितनी दबंगई से रिश्वत की वसूली करता था, उसके पीछे अवश्य किसी बड़े अधिकारी का हाथ है। रिश्वत के साथ गिरफ्तार संविदा कर्मचारी विवेक सिंह के मामले में अगर गहनता से जांच की जाए तो अवश्य कोई बड़ा अधिकारी फंसेगा। अब सवाल ये पैदा होता है कि क्या निष्पक्ष जांच होगी और अगर होगी भी तो कितनी दूर जाकर दम तोड़ देगी।
बहरहाल कटेहरी ब्लाक मुख्यालय पर बैठ कर खुलेआम रिश्वत लेने वाले को एंटीकरप्शन टीम ने पांच हजार रुपये के साथ रँगेहाथ गिरफ्तार कर लिया है जिससे पूरे जनपद में हड़कम्प मच गया है लेकिन उक्त कर्मचारी के पीछे किसका हाथ था, ये शायद ही पता चल सकेगा।

 

अन्य खबर

रात्रि में घर से गायब नाबालिग बालिका मामले में टाण्डा पुलिस का बड़ा एक्शन: आरोपी गिरफ्तार—बालिका सकुशल बरामद

बसखारी पुलिस का बड़ा वार: शातिर मोबाइल चोर गैंग का भंडाफोड़, लाखों के फोन बरामद

बीमारी पर ब्रेक, सेहत का फुल फ्री चेकअप: सुपर स्पेशलिस्ट मेगा मेडिकल कैम्प में इलाज व दवा मुफ्त

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.