WhatsApp Icon

एंटी करप्शन टीम ने डीडीओ नाज़िर को घूस लेते रंगेहाथ किया गिरफ्तार

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: एंटी करप्शन टीम ने जिला विकास अधिकारी के नाज़िर को 10 हज़ार रुपए घूस लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार निलम्बित सेक्रेटरी विनोद कुमार को हाईकोर्ट के आदेश के बाद पुनः जॉइन कराने के नाम पर जिला विकास अधिकारी के नाज़िर वीरेन्द्र चौहान द्वारा 10 हज़ार रुपए घूस मांगी गई थी। सेक्रेटरी द्वारा अवैध धन उगाही की सूचना एंटी करप्शन टीम को दी गई तो गोरखपुर की एंटी करप्शन टीम ने जाल बिछाया और नाज़िर वीरेंद्र चौहान को जिला अस्पताल गेट के पास बुलाया जहां वीरेंद्र चौहान ने सेक्रेटरी विनोद कुमार से 10 हज़ार रुपए लिया जिस पर एंटी करप्शन टीम ने गिरफ्तर कर लिया और कोतवाली अकबरपुर में लाकर आरोपी वीरेंद्र का हाथ घुलवाया जिससे हाथ लाल हो गया।
बहरहाल एंटी करप्शन टीम की बड़ी कार्यवाही की पूरे जनपद में खूब चर्चा हो रही है।

अन्य खबर

तीन साल की सेवा के बाद मुबारकपुर से विदा हुए जेई संजय यादव, अकबरपुर (शहरी) विद्युत उपकेंद्र में संभालेंगे नई जिम्मेदारी

20 रुपये में टूटा बर्तन जोड़कर जीता भरोसा, फिर ‘ऑफर’ का झांसा देकर उतरवा लिए जेवर; शहजादपुर में सक्रिय ठग गैंग का बड़ा वार

मंत्री नंदी का टांडा में मेगा दांव! ‘शिव शक्ति होलसेल बाजार’ का शुभारंभ, 100 युवाओं को रोजगार और विदेशों तक पहुंचेगा टांडा का कारोबार

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.