WhatsApp Icon

अंजुमन अकबरिया रजिस्टर्ड के अध्यक्ष बने रेहान ज़ैदी अध्यक्ष व इम्तियाज हुसैन को मिली सचिव की ज़िम्मेदारी

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: अंजुमन अकबरिया रजिस्टर्ड की वार्षिक बैठक बीती रात्रि बडा इमामबारगाह मीरानपुर अकबरपुर में सम्पन्न हुई जिसमें संस्था के आय व्यय का ब्योरा प्रस्तुत कर नई कार्यकारिणी का चयन किया गया।

बैठक मौलाना मोहम्मद अब्बास की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुई बैठक के दौरान सचिव इम्तियाज हुसैन ने संस्था के वार्षिक आय व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया। तत्पश्चात अंजुमन की नई कार्यकारिणी का चयन किया गया जिसमे संरक्षक चौधरी मोहम्मद अस्करी नकवी अध्यक्ष पद के लिए रेहान ज़ैदी, उपाध्याक्ष आदिल अब्बास सैफी व रजा अब्बास रेहान, सचिव इम्तियाज हुसैन व सहसचिव अलमदार हुसैन व अरशद मेंहदी, कोषाध्यक्ष मोअर्रिफ रज़ा बरकी, आडिटर डाक्टर आमिर अब्बास लकी, प्रचार मंत्री कायम अब्बास चांद बाबू व सात लोगो का विशेष कार्यकारणी सदस्य के रूप मे चयन किया है !

बैठक मे मोहर्रम के दौरान मोहर्रम के समस्त जुलूसो को सकुशल सम्पन्न कराने मे मिले महति सहयोग के लिए जिला अधिकारी, पुलिस अधीक्षक, कोतवाल, कस्बा चौकी इंचार्ज समेत समस्त स्टाफ, नगर पालिका, ट्रैफिक पुलिस इंस्पेक्टर समेत समस्त स्टाफ व स्वास्थ्य विभाग को धन्यवाद ज्ञापित किया गया ! इस दौरान प्रमुख रूप से पूर्व सदर परवेज मेंहदी, गालिब अब्बास, अली अस्करी नकवी, हसन अब्बास अरबी, कल्बे आबिद, डीयर, गुलाम अब्बास संजय, कमर अब्बास अज्मी, माहिर आदि मौजूद रहे। उक्त जानकारी अंजुमन अकबिया रजिस्टर्ड
मीरानपुर अकबरपुर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष रेहान ज़ैदी द्वारा उपलब्ध कराई गई है।

अन्य खबर

राष्ट्रीय लोक अदालत में 1.41 लाख से अधिक वादों का निस्तारण, करोड़ों के विवाद सुलझे

82 लाख के जगदेव बाबा सद्भावना हाल का भव्य लोकार्पण, गरीब परिवारों को मिलेगी बड़ी राहत

हज यात्रियों की ECG जांच में महिलाओं की निजता पर सवाल! पुरुष टेक्नीशियन के सामने कपड़े हटाने की मजबूरी, शिकायत पर CMS ने तुरंत लिया संज्ञान

error: Content is protected !!