WhatsApp Icon

आंगनबाड़ी कार्यकर्ती के दबंग पति की दलित महिला लाभार्थी से अभद्रता कर भगाने की वीडियो वायरल

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: आंगनबाड़ी कार्यकर्ती के दबंग पति द्वारा दलित महिला लाभार्थी से भद्रता कर भगाने की वीडियो वायरल हो रही है जिसमें मनबढ़ दबंग युवक द्वारा सरकारी राशन का लाभ ना देने पर मुकदमा दर्ज करा लेने की चेतावनी देता नज़र आ रहा है।


सोशल मीडिया पर महिलाओं से अभद्रता करने वाली वायरल वीडियों तहसील व विकास खण्ड टांडा के सम्हारिया गाँव की बताई जा रही है जहां आंगनबाड़ी कार्यकर्ती मीना वर्मा के पति ने दलित महिला द्वारा राशन मांगने पर उसको डांट डपट कर अभद्रता करते हुए भगाने लगे हालांकि अन्य महिलाओं में विरोध भी किया लेकिन दबंग व मनबढ़ व्यक्ति दलित महिला को भगाते हुए कहा कि जाओ और जाकर एफआईआर करा दो लेकिन राशन नहीं दूंगा। महिला लाभार्थियों का आरोप है कि बच्चों को प्रत्येक माह पोषण सामग्री नहीं दी जाती है और जब राशन का वितरण होता है तो आंगनबाड़ी कार्यकर्ती के पति द्वारा दबंगई कर अभद्रता की जाती है और किसी को भी पूरा समान नहीं दिया जाता है और शासन द्वारा उपलब्ध कराई गई पूरी सामग्री मांगने पर गाली गलौज कर भगा दिया जाता है। सम्हारिया गाँव की आंगनबाड़ी कार्यकर्ती मीना वर्मा व उनके पति के मनमाने रवैय्ये से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों की नज़र अब जिलाधिकारी की तरफ है और अपेक्षा की गई है कि जिलाधिकारी ग्रामीण लाभार्थियों को अवश्य न्याय दिलाएंगे। वायरल वीडियों नीचे देखें।

अन्य खबर

कुर्की मारपीट कांड में पुलिस का बड़ा एक्शन: रामकिशन की मौत के मामले में दो गिरफ्तार, आलाकत्ल बरामद

वोटर लिस्ट में अब एक भी पात्र युवा न छूटे! अम्बेडकरनगर के कॉलेजों में प्रशासन ने तेज किया अभियान, ELC को बनाया हथियार

श्रमिकों के लिए योजनाओं का पिटारा खुला, डिजिटल लेबर चौक से रोजगार की राह भी दिखाई

error: Content is protected !!