अम्बेडकरनगर: विश्व विख्यात दरगाह किछौछा के प्रसिद्ध मौलाना सैय्यद अनीस अशरफ उर्फ अनीस मियां को लखनऊ अपोलो हास्पिटल में रेफर कर दिया गया है।
बताते चलेंकि बीती देर रात्रि में मौलाना अनीस अशरफ यूपी-45-ए.डी-1111 से गोंडा के रास्ते अपने घर वापस लौट रहे थे कि गोंडा जनपद के वज़ीरगंज थाना क्षेत्र में एक ट्रक से उनका भीषण एक्सीडेंट हो गया जिसमें मौलाना सैय्यद अनीस अशरफ सहित वाहन चालक फारूक व वाहन में सवार फिरिज़ अशरफी, ग्यास अंसारी व शाहबाज़ खान भी घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से एक निजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ रेफर कर दिया गया। दुर्घटना की सूचना पर उनके पुत्र सैय्यद अजीज़ अशरफ अध्यक्ष दरगाह मखदूम अशरफ इंतेजामिया कमेटी व बहुजन मुक्ति पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी जावेद अहमद भी पहुंच कर स्थानीय लोगों का धन्यवाद ज्ञापित किया। मौलाना सैय्यद अनीस अशरफ उर्फ अनीस मियां के घायल होने की सूचना पर दरगाह मखदूम अशरफ के मोतवल्ली व सज्जादानशीन मौलाना सैय्यद मोहिउद्दीन अशरफ, उपाध्यक्ष जहांगीर अशरफ उर्फ गुड्डू मियां आदि भी पहुंच गए। श्री अनीस खतरे से बाहर बताये जा रहे हैं।





