अम्बेडकरनगर: विगत वर्षो की तरह इस बार भी अरसावां में जुलूस-ए-अमारी (बायादे सानिये ज़हरा) का भव्य आयोजन 08 अगस्त शुक्रवार को किया गया है, हुसैनी रिज़वी ने बतया की जुलूस की शुरुआत मौलाना ज़फर मेंहदी की ख़िताबत से प्रातः 9 बजे शुरू होगा, इसके बाद जुलूस के दरम्यान मौलाना ज़मीर अब्बास जाफरी, मौलाना ज़ीशान अली आज़मी, मौलाना मोहम्मद ज़हीर, मौलाना गुलाम मूर्तज़ा ज़ैदी का खिताब होगा।
जुलूस में अंजुमन अर्फी बघरा, अंजुमन हैदरी शाखनी दिल्ली, अंजुमन अज़ादार ए हुसैनी जलालपुर, अंजुमन रौनके अज़ा जलालपुर, अंजुमन शमशीरे हैदरी पकड़ी खास, अंजुमन ज़ुल्फ़ेक़ारिया खासपुर शिरकत करेंगी।
जुलूस में जायरीन के लिए कोई दिक्कत ना हो इसलिए यथासम्भव सभी प्रकार की व्यवस्था की गयी है।








