WhatsApp Icon

दहियावर में प्रसिद्ध जुलूसे अमारी का भव्य कार्यक्रम कल, तैयारियां पूरी

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: तहसील व ब्लाक टांडा क्षेत्र के गाँव दहियवार में सुप्रसिद्ध जलूस-ए-अमारी का बड़ा कार्यक्रम 30 अगस्त दिन शनिवार को होने जा रहा है। दहियावर की अंजुमन अब्बासिया के नेतृत्व में आयोजित जुलूसे अमारी में जहां कई नामी शिया धर्मगुरु शामिल होंगे, वहीं प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आने वाली प्रसिद्ध अंजुमनों द्वारा अपने आने अंदाज़ में नौहाख्वानी व सीनाज़नी पेश कर शहीदाने कर्बला को पुरसा देंगी।


बताते चलेंकि जुलूसे अमारी पैग़म्बरे इस्लाह हजरत मोहम्मद सल्ल. के नवासे हजरत इमाम हुसैन व उनके पूरे परिवार को 1400 वर्ष पूर्व यज़ीदियों नें इराक में स्थित कर्बला के मैदान में ज़ुल्म व आतंक के बल पर तीर व तलवार से शहीद कर दिया था, इसी सम्बंध में इमाम हुसैन व उनकी आल औलाद को याद करते हुए सोग (शोक) सभा का आयोजन विभिन्न स्थानों पर किया जाता है। उक्त क्रम में पूर्व वर्ष की भांति दहियावर में भी जुलूसे अमारी का बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया है जिसमें जलूस, मातम और मजलिस होगा, इस आयोजन में प्रसिद्ध मुस्लिम स्कालर मौलाना कल्बे रुषेद दिल्ली, मौलाना वसी हसन खां अयोध्या व मौलाना ज़मीर जाफ़री मजलजिस को सम्बोधित करेंगे, इसके बाद नोहा पढ़ने के लिए अंजुमन फौजेहुसैनि मेरठ, अंजुमन दुआए ज़हेरा मुज़फ्फरनगर, अंजुमन पंजतनी जलालपुर व अन्य अंजुमनें शिरक़त कर रही हैं। अमारी के इस प्रोग्राम के अध्यक्ष सैय्यद ज़ाहिद ने बताया जलूस अमारी लगभग 70 वर्षों से मनाया जा रहा है, जिसमें पूरे देश से इमाम हुसैन को चाहने वाले आते हैं, इस प्रोग्राम की सूचना थाना, ब्लाक, रेलवे व बस स्टेशन सहित अन्य सम्बंधित अधिकारियों को लिखित दे दी गई है, प्रोग्राम की लगभग तैयारियां भी पूरी हो चुकी हैं, उक्त अवसर पर सूरापुर से दहियावर के बीच सवारियों का मुफ्त इंतेज़ाम होगा और सभी जायरीनों के ठहरने व लंगरे मौला का इंतेज़ाम होगा।

अन्य खबर

टाण्डा में शिक्षा, तरक़्क़ी और सामाजिक बदलाव की नई उम्मीद जगाने पहुंचा एएमपी, युवाओं को मिला मार्गदर्शन और मदद का भरोसा

बकरीद से पहले टाण्डा में प्रशासन का सख्त संदेश: आपसी सौहार्द से मनाएं पर्व “खुले में कुर्बानी हुई तो होगी कार्रवाई, माहौल बिगाड़ने वालों की खैर नहीं”

बसखारी: 25 हजार का इनामी बदमाश तमंचे समेत गिरफ्तार, कई थानों में दर्ज हैं मुकदमे

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.