WhatsApp Icon

गुमशुदा की तलाश के लिए पीड़ितों के साथ धरना पर बैठे कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने दी 24 घंटा की चेतावनी

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: गत 21 नवम्बर को रहस्यमय ढंग से लापता हुए 14 वर्षीय हिमांशु उर्फ अमन की तलाश कराने को लेकर कलेक्ट्रेट पर तीसरे दिन धरना प्रदर्शन जारी रहा। पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए दूसरे दिन भी कांग्रेस जिलाध्यक्ष समर्थकों के साथ धरना पर पहुंचे और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव ने पुलिस प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि 24 घंटा के अंदर अगर ठोस कदम नहीं उठाया गया तो कांग्रेसजनों द्वारा भूख हड़ताल शुरू किया जाएगा।

बताते चलेंकि आलापुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सरफुद्दीनपुर पोस्ट चहोड़ा घाट निवासी सूर्यभान विश्वकर्मा का 14 वर्षीय पुत्र हिमांशु उर्फ अमन गत 21 नवम्बर को साइकिल से मकरही बाजार स्थित एक दुकान पर अपना ब्लेज़र बदलने गया था जहां उसने दुकानदार के मोबाइल से घर पर बात कर साइकिल से वापस लौट रहा था लेकिन घर नहं पहुंचा। उक्त मामले में 22 नवम्बर को आलापुर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर लिया।


परिजनों के दावा है कि पुलिस को अवगत कराया गया कि गाँव के कोटेदार के पुत्र सचिन ने घटना से चार पांच दिन पूर्व अमन को मारा पीटा था और धमकी भी दिया था लेकिन पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ कोई कदम नहीं उठाया गया और ना ही गुमशुदा की तलाश के लिए कोई ठोस कार्यवाही की गई।
पीड़ित परिजनों ने गत 08 दिसम्बर से कलेक्ट्रेट के निकट बाबा साहब की प्रतिमा के समक्ष न्याय के लिए आंदोलन का बैनर लगा कर क्रमिक धरना प्रदर्शन शुरू किया। पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस जिलाध्यक्ष के.के यादव आगे आये और 09 दिसम्बर से समर्थकों सनज स्वंय धरना प्रदर्शन में शामिल हो गए। धरना प्रदर्शन के तीसरे दिन बुधवार को भी कांग्रेस जिलाध्यक्ष के.के यादव समर्थकों के साथ धरना प्रदर्शन में शामिल होकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया और चेतावनी दिया कि 24 घंटा में ठोस कार्यवाही नहीं की गई तो भूख हड़ताल शुरू कर बड़ा आंदोलन चलाया जाएगा। उक्त अवसर पर राम कुमार पाल, श्रीकांत वर्मा, सुखीलाल वर्मा, अनुराग तिवारी, विशाल वर्मा, संजय यादव, राजू गुप्ता, दीपक मिश्रा, अशोक सत्यार्थी, राकेश पासवान, दद्दू गुप्ता आदि मौजूद रहे।

अन्य खबर

दुकान के सामने से बाइक उड़ाकर चोर फरार, 24 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग, पुलिस से लगाई गुहार

‘पिछड़ों की जातीय गिनती से क्यों भाग रही सरकार?’ आठवें दिन भी गरजा तहसील परिसर, आरक्षण की हिस्सेदारी पर आर-पार की हुंकार

राहुल पर FIR से भड़की कांग्रेस, अम्बेडकरनगर में सड़क पर उतरे कांग्रेसी; भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर गरजे

error: Content is protected !!