WhatsApp Icon

अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री से सैकड़ों बोरा सीमेंट को धोखा से पार कराने वाला गिरफ्तार

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर (रिपोर्ट: आलम खान एडिटर/मान्यता प्राप्त पत्रकार) अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री से एक ट्रक पर सैकड़ों बोरा सीमेंट लादकर धोखाधड़ी से पार कराने वाले को अलीगंज पुलिस टीम ने महीनों बाद आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है।


बताते चलेंकि अलीगंज थाना क्षेत्र में संचालित अलट्राटेक सीमेन्ट फैक्ट्री यूनिट टाण्डा सीमेन्ट वर्क्स ग्राम फत्तेपुर कन्नौडा में गत 14 अप्रैल की रात्रि में फैक्ट्री में कार्यरत सिक्योरिटी गार्ड अंसुमान वर्मा व उसके चार अन्य सहयोगियों द्वारा कम्पनी के सिस्टम में छेड-छाड व धोखाधडी करके एक सीमेन्ट से भरी गाडी जिसमें 32 मीट्रिक टन लगभग 640 बोरी सीमेन्ट को फैक्ट्री से लेकर कहीं बाहर चले गये थे जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मुकदमा संख्या 72/24 धारा 406 व 420 आईपीसी पंजीकृत था। उक्त मुकदमा पंजीकृत होने के उपरान्त नामजद 04 अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा जा चुका था तथा मुकदमा उपरोक्त में वांछित चल रहे अभियुक्त को सम्हरिया चौराहा चाय की दुकान से पकड लिया गया। पूछताछ पर प्रेम प्रकाश तिवारी पुत्र राममिलन तिवारी ग्राम दुर्गापुर (झरियहवा) तिवारी का पुरवा थाना इब्राहिमपुर ने बताया कि वह विगत 08 महीना से गिरफ्तारी से बचने के लिए जिले से बाहर अन्य जिलों में छुपा हुआ था कि शुक्रवार की सुबह अपने परिवार से मिलने के लिए सम्हरिया चौराहे पर सवारी का इंताजर कर रहा था परंतु पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार करने में अलीगंज थानाध्यक्ष राजीव श्रीवास्तव, एसआई अशोक कुमार गौड, हेड कांस्टेबल हसीबुद्दीन सिद्दीकी, कांस्टेबल अशोक कुमार व भूपेन्द्र कुमार शामिल रहे।

अन्य खबर

खबर का असर: कीचड़ में रोती मासूम का वायरल वीडियो बना प्रशासन की चेतावनी, घंटों में दुरुस्त हुई सड़क

जंतर-मंतर की गूंज पहुंची जलालपुर: शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग पर सपा छात्र सभा का पैदल मार्च, भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर गरजे कार्यकर्ता

22 जुलाई को टांडा में भाजपा का बूथ अध्यक्ष सम्मेलन, पूर्व प्रत्याशी कपिलदेव वर्मा ने तैयारियों का लिया जायजा

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.